RBI ने Repo Rate में नहीं किया कोई बदलाव, लोन की ब्याज दरें रहेंगी स्थिर


rbi, rbi repo rate, repo rate, current repo rate, loan interest rates, home loan interest rates, per- India TV Paisa

Photo:PTI सस्ता नहीं होगा लोन, स्थिर रहेंगी ब्याज दरें

Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने की घोषणा की। आरबीआई के इस फैसले की वजह से लोन की ब्याज दरें भी जस की तस रहेंगी और ग्राहकों को कोई नहीं राहत नहीं मिलेगी। संजय मल्होत्रा ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कहा कि भारत की इकोनॉमी और ग्रोथ अभी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने बताया कि देश में महंगाई अभी भी नियंत्रित दायरे में बनी हुई है। आरबीआई गवर्नर ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के लिए महंगाई अनुमान को 3.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत कर दिया है। जबकि, दूसरी तिमाही के लिए महंगाई के अनुमान को 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.2 प्रतिशत कर दिया है।

ये खबर अभी अपडेट हो रही है…

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *