T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले लगा एक और तगड़ा झटका, ये खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर


josh hazlewood- India TV Hindi
Image Source : PTI
जोश हेजलवुड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं, इस बीच टीमों की टेंशन कम नहीं हो रही है। खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो रहे हैं। इस बीच अब एक और खिलाड़ी चो​ट के कारण टूर्नामेंट बाहर हो गया है। इसका ऐलान भी कर दिया गया है। जल्द ही रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार जोश हेजलवुड अब टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। 

जोश हेजलवुड नहीं खेल पाएंगे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले झटका लगा है। जोश हेजलवुड को लेकर पहले ही इस बात की आशंका थी कि वे विश्व कप से बाहर हो जाएंगे, लेकिन ऐलान का इंतजार किया जा रहा था, जो कि अब कर दिया गया है। फिलहाल उनके बाहर होने की घोषणा कर दी गई है, लेकिन रिप्लेसमेंट का ऐलान बाद में किया जाएगा। भले ही टी20 विश्व कप 7 फरवरी से शुरू हो जाएगा, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को अभी जल्दी अपना पहला मैच नहीं खेलना है, इसलिए उनके पास पर्याप्त वक्त बाकी है। 

पैट कमिंस के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका

ऑस्ट्रेलियाई टीम की दिक्कत ये है कि इससे पहले टेस्ट कप्तान और दुनिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों में शुमार पैट कमिंस भी बाहर हो चुके हैं, अब जोश हेजलवुड के बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण अचानक से कमजोर देखने लगा है। जोश हेजलवुड काफी पहले से ही अपनी चोट से जूझ रहे थे, लेकिन उन्हें ठीक होने की उम्मीद के चलते टीम में शामिल किया गया ​था, लेकिन वे अपनी चोट से अभी तक पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं। 

बाद में किया जाएगा रिप्लेसमेंट का ऐलान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उम्मीद कर रहा था कि वे सुपर 8 के मैचों से पहले ठीक हो जाएंगे, लेकिन भी जो प्रगति है, उससे नहीं लगता कि वे आगे आने वाले मैच भी खेल पाएंगे, इसलिए आधिकारिक ऐलान किया गया है। सीएस की ओर से कहा गया है कि उन्होंने अभी तत्काल किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है, क्योंकि टीम को लगता है कि शुरुआती मैचों में टीम जोश के रिप्लेसमेंट के बिना भी खेल सकती है। बाद में जरूरत के हिसाब से किसी खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा। 

सीन एबॉट को दिया जा सकता है ऑस्ट्रेलियाई टीम में मौका

इस बीच खबर ये भी है कि जोश के रिप्लेसमेंट के तौर पर सीन एबॉट को शामिल किया जा सकता है। सीन एबॉट टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर आए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जब पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली थी, तब भी वे टीम के साथ थे, लेकिन मुख्य स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे। अगर जरूरत लगी तो उन्हें मुख्य टीम में शामिल किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया को जो इस वक्त का स्क्वाड है, उनमें से कुछ और खिलाड़ी हैं, जो पूरी तरह से फिट नहीं बताए जा रहे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि जब तक अगले राउंड के मैच होंगे, तब तक वे ठीक होकर खेलने लायक हो जाएंगे। कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता तो है, लेकिन वे इससे कैसे उबरते हैं, ये देखने लायक बात होगी। 

यह भी पढ़ें 

श्रीलंका बोर्ड ने IND vs PAK मैच बॉयकॉट को लेकर दी PCB को धमकी, लेटर लिखकर 2009 आतंकी हमले का किया जिक्र

WPL चैंपियन टीम RCB पर हुई पैसों की बारिश, हार के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को भी मिले इतने करोड़

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *