पीएम मोदी को कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर लेने खुद पहुंचे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, एक ही कार से की यात्रा


मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम(बाएं) और पीएम मोदी (दाएं) एक ही कार से यात्रा करते हुए।- India TV Hindi
Image Source : X@NARENDRAMODI
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम(बाएं) और पीएम मोदी (दाएं) एक ही कार से यात्रा करते हुए।

कुआलालंपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मलेशिया के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं। कुआलालंपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम उन्हें लेने खुद वहां पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी को अपनी ही कार में बैठा यात्रा की। 

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “भारत-मलेशिया के जन-जन संबंधों का जश्न मनाते हुए! प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और मैं कुआलालंपुर में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं।” 

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का हुआ शानदार स्वागत 

कुआलालंपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरदस्त स्वागत हुआ। मलेशिया के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को गले लगाया और उनका हालचाल पूछा। इसके बाद वह दोनों नेता एक ही कार से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

पीएम मोदी ने कहा-स्वागत से अत्यंत भावुक

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया पहुंचते ही पहली पोस्ट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “कुआलालंपुर पहुंच गया। मेरे मित्र प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा हवाई अड्डे पर किए गए हार्दिक स्वागत से मैं अत्यंत भावुक हूं। मैं आपसे बातचीत करने और भारत और मलेशिया के बीच मित्रता के बंधन को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।”

थोड़ी देर में भारतीयों को करेंगे संबोधित 

प्रधानमंत्री के कुआलालंपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। मलेशिया के प्रधानमंत्री ने खुद उनका जोरदार वेलकम किया। मलेशिया में पहुंचते ही मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। वह तीसरी बार मलेशिया के दौरे पर हैं। मलेशिया को मिनी इंडिया भी कहा जाता है .. क्योंकि यहा करीब 30 लाख भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं.. जो मलेशिया की कुल आबादी का करीब 9 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए कुआलालंपुर की सड़कों पर मोदी के पोस्टर लगाए गए हैं। जगह-जगह होर्डिंग लगाई गई है, जो मलेशिया और भारत की दोस्ती की गरमाहट को बताने के लिए काफी है। थोड़ी ही देर में पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। बता दें कि भारत और मलेशिया दोनों ही आसियान के सदस्य हैं। मलेशिया के प्रधानमंत्री इब्राहिम के निमंत्रण पर पीएम मोदी कुआलालंपुर पहुंचे हैं।  

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *