मथुरा: टॉयलेट करने उतरे 7 लोगों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल


Mathura Accident- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
हादसे में घायल यात्री

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक कंटेनर ने सात लोगों को रौंद दिया। इनमें से छह की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी लोग टॉयलेट करने के लिए बस से उतरे थे। बस दिल्ली से कानपुर जा रही थी। हादसा थाना सुरीर इलाके के यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 88 के पास हुआ। बताया जा रहा है कि टैंकर बेहत तेज रफ्तार में था। इसी वजह से ड्राइवर वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस के पास खड़े लोगों को कुचल दिया। लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और घटना की जांच शुरू कर दी है। 

(मथुरा से विपिन सारस्वत की रिपोर्ट)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *