मुंबई: लोकल ट्रेन में महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर घुसा युवक, VIDEO आया सामने, हंगामा होने पर चलती ट्रेन से कूदा


Mumbai- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
युवक बुर्का पहनकर लोकल ट्रेन में महिलाओं के डिब्बे में घुस गया

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक बुर्का पहनकर लोकल ट्रेन में महिलाओं के डिब्बे में घुस गया। हालांकि महिलाओं ने उसे पहचान लिया और हंगामा कर दिया। इसके बाद युवक चलती ट्रेन से कूद गया। युवक के बुर्के में ट्रेन के अंदर मौजूद होने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

मुंबई के मध्य रेलवे में चल रही एक लोकल ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित लोकल ट्रेन के डिब्बे में बुर्का पहने एक संदिग्ध व्यक्ति के चढ़ने से हड़कंप मच गया। महिला यात्रियों ने शक होने पर उसे पकड़ लिया और घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, लेकिन घाटकोपर स्टेशन पहुंचते ही वह चलती ट्रेन से कूदकर दूसरी दिशा में जा रही कर्जत फास्ट ट्रेन में चढ़कर फरार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब CSMT की ओर जा रही लोकल ट्रेन घाटकोपर स्टेशन पर पहुंचने वाली थी। महिला डिब्बे में बुर्का पहने एक व्यक्ति को देखकर यात्रियों को संदेह हुआ। महिलाओं ने उसे घेर लिया और पूछताछ शुरू की। इसी दौरान कुछ यात्रियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की।

जैसे ही ट्रेन घाटकोपर स्टेशन पर पहुंची, उससे पहले ही संदिग्ध व्यक्ति अचानक चलती ट्रेन से उल्टी दिशा में कूद गया और प्लेटफॉर्म पर खड़ी कर्जत जाने वाली फास्ट ट्रेन में चढ़कर भाग निकला।

महिला यात्रियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मुलुंड स्टेशन और ठाणे स्टेशन पर जांच की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। मामले में घाटकोपर RPF ने रेलवे एक्ट की धारा 162 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुर्ला GRP के वरिष्ठ अधिकारी संभाजी यादव ने बताया कि GRP और RPF की टीमें मिलकर संदिग्ध की तलाश कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले महीने अम्बिवली रेलवे स्टेशन पर बुर्का पहनकर आए एक व्यक्ति द्वारा चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई थी, जिसकी FIR कल्याण GRP में दर्ज है। पुलिस को शक है कि दोनों मामलों में शामिल व्यक्ति एक ही हो सकता है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें-

डोगेश भाई का जलवा है! पुणे की सड़कों पर ऑटो रिक्शा की छत पर सफर करते देख चौंके यूजर्स, Video Viral

संजू बाबा की फोटो के साथ ड्राइवर ने ऑटो पर लिख दी ऐसी बात, देखकर यूजर्स बोले- ‘अन्ना ने दिल जीत लिया’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *