शुरू हुई धनुष और श्रीलीला की फिल्म की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीरें, साई पल्लवि भी आईं नजर


Dhanush And Sreeleela- India TV Hindi
Image Source : X@WUNDERBARFILMS
धनुष और श्रीलीला

साउथ सुपरस्टार धनुष और श्रीलीला जल्द ही फिल्म डी55 (अस्थाई नाम) में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों धनुष ने फिल्म में श्रीलीला के कास्ट होने की खबर दी थी। अब इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है और मेकर्स ने शनिवार को फिल्म के सेट की तस्वीरें भी शेयर की हैं। शूटिंग के समय साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस साई पल्लवि भी मौजूद रहीं। यहां शूटिंग शुरू होने से पहले पारंपरिक पूजा और अर्चना हुई। इसके बाद फिल्म का पहला शॉट लिया गया। फिल्म में धनुष, ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला मुख्य भूमिकाओं में हैं। धनुष और ममूटी पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं, जिससे उनके प्रशंसक उन्हें एक साथ पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

प्रोडक्शन हाउस ने शेयर की तस्वीरें

प्रोडक्शन हाउस वंडरबार फिल्म्स ने अपने X अकाउंट पर सेट से तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ‘जब सबकी मुस्कान ने एक दमदार शुरुआत की। D55 पूजा के कुछ खास पल।’ इससे पहले, फिल्म निर्माताओं ने एक पोस्ट साझा करके साई पल्लवी के इस प्रोजेक्ट में शामिल होने की घोषणा की थी। टीम ने उनका स्वागत करते हुए लिखा, ‘वह गरिमा और शक्ति का प्रतीक हैं। सबकी चहेती साई पल्लवि का D55 में स्वागत है। हिट जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।’ यह दूसरी बार होगा जब साई पल्लवी धनुष के साथ काम करेंगी। इससे पहले दोनों बालाजी मोहन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मारी 2’ में साथ नजर आए थे।

राजकुमार पेरियासामी ने डायरेक्ट की है फिल्म

फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘अमरन’ बनाई थी। संगीत साई अभ्यंकर देंगे। प्रोजेक्ट के बारे में और जानकारी अभी गुप्त रखी गई है। धनुष आखिरी बार आनंद एल राय द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आए थे। यह फिल्म शंकर की कहानी है, जिसका जीवन एक दर्दनाक ब्रेकअप के बाद बदल जाता है। यह फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसे लोगों ने खूब प्यार दिया है और डायरेक्टर आनंद एल राय के धनुष की दूसरी फिल्म भी सुपरहिट रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। अब इसे पाकिस्तान में भी खूब पसंद किया जा रहा है।  

ये भी पढ़ें-  The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, ‘बैल बुद्धि’ का दिया टैग

सुनील थापा के निधन पर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, फोटो शेयर कर किया नमन, बोलीं- ‘हमेशा मेरे कोच रहेंगे’

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *