
भारत बनाम यूएसए टी20 वर्ल्ड कप 2026 लाइव
IND vs USA Live Cricket Score Updates: भारत और यूएसए की टीमें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच खेल रही हैं। भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, वहीं यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल हैं, जिनका जन्म भारत में ही हुआ है। USA के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी है। जो भी लक्ष्य भारतीय टीम देगी, उसका पीछा यूएसए की टीम करेगी। जसप्रीत बुमराह बीमार हैं, इसलिए आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। संजू सैमसन भी प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। भारत के 6 विकेट गिर गए हैं। आउट होने वाले बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या हैं। भारतीय टीम अब संकट में फंसी नजर आ रही है। पावरप्ले में ही भारत के इतने विकेट जाना खतरे की घंटी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव अभी खेल रहे हैं। हैं। यहां नीचे स्क्रॉल कर आप मैच का लाइव स्कोर और हिंदी में कमेंट्री देख और पढ़ सकते हैं।
साल 2024 के विश्व कप में हुआ था भारत बनाम यूएसए मुकाबला
इससे पहले साल 2024 के टी20 विश्व कप में भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था। तब टीम इंडिया ने बड़ी आसानी से जीत हासिल की थी। इस बार देखना होगा कि यूएसए की टीम भारत को कितनी टक्कर दे पाती है। इंडिया टीवी पर आपको पूरे मैच की अपडेट्स, लाइव स्कोर कार्ड और हिंदी में कमेंट्री यहां मिलती रहेगी। इसलिए अभी से लेकर आखिर तक हमारे साथ बने रहें।
भारत की टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।
यूएसए की टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति।
