इंटरनेशनल डेब्यू मैच और पहली गेंद पर हासिल किया विकेट, इस गेंदबाज ने किया टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा कमाल


Sher Malla- India TV Hindi
Image Source : AP
शेर मल्ला

नेपाल की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मुकाबला 2 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच में इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 184 रनों का स्कोर बनाया। वहीं नेपाल की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 23 साल के स्पिन गेंदबाज शेर मल्ला को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल करते हुए ऐसा कमाल किया जो इससे पहले नेपाल के लिए सिर्फ एक ही खिलाड़ी करने में कामयाब हो सका था।

शेर मल्ला ने फिल साल्ट को पहली गेंद पर दिखाया पवेलियन का रास्ता

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में नेपाल की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर रहे शेर मल्ला को पारी का दूसरा ओवर फेंकने की जिम्मेदारी दी गई जिसके साथ ही उन्होंने पहली ही गेंद पर फिल साल्ट का विकेट हासिल कर लिया। इसी के साथ मल्ला टी20 इंटरनेशनल में नेपाल के लिए डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले पारस खड़का जिन्होंने मैच से पहले मल्ला को कैप दी थी उन्होंने 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली गेंद पर ऐसा किया था। शेर मल्ला को लेकर बात की जाए तो उन्होंने नेपाल प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में 17 विकेट हासिल किए थे, जिसके लिए उन्हें इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड भी मिला। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में शेर मल्ला ने अपने तीन ओवर्स की गेंदबाजी में 35 रन देने के साथ एक विकेट हासिल किया।

नेपाल के लिए गेंदबाजी में दीपेंद्र और नंदन ने दिखाया कमाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल टीम की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ उनके बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए काफी बेहतर गेंदबाजी प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड को 184 के स्कोर तक ही रोक दिया। नेपाल की तरफ से गेंदबाजी में दीपेंद्र सिंह एरी और नंदन यादव का कमाल देखने को मिला जिसमें दोनों ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा उनके स्टार स्पिनर संदीप लामिछाने ने गेंदबाजी तो अच्छी की जिसमें उन्होंने 4 ओवर्स में सिर्फ 25 रन ही दिए लेकिन विकेट सिर्फ एक हासिल करने में कामयाब हो सके।

ये भी पढ़ें

रीयल मैड्रिड का मैच देखने स्पेन जा रहे थे सिराज, फिर सूर्या के कॉल ने T20 वर्ल्ड कप में पहुंचा दिया

NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में किया ये कारनामा

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *