कोलकाता समेत पूरे बंगाल में लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने बताया अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?


प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI
प्रतीकात्मक फोटो

पश्चिम बंगाल में ठंड का असर अभी बना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद लोगों को हल्की राहत मिल सकती है, क्योंकि तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 7 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान उप-हिमालयी जिलों के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान? 

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में सिउड़ी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। वहीं, कल्याणी में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री कम रहा।

इसके अलावा, झाड़ग्राम और कलाईकुण्डा में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बैरकपुर और बांकुड़ा में यह 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहाड़ी इलाकों की बात करें तो दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि यह सामान्य से दो डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

कोलकाता का मौसम

राजधानी कोलकाता में भी ठंड का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी बड़ी मौसमी चेतावनी की बात नहीं कही है, लेकिन सुबह के समय कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित होने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें-

नशे में धुत महिलाओं ने कैब ड्राइवर को गालियां दीं, हेलमेट और हाथों में चेन लपेटकर पीटा; VIDEO वायरल

पटना में क्रिकेट खेलते दिखे MLA ओसामा शहाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *