दिल्ली के मंगोलपुरी में जोरदार धमाके के साथ फटा सिलेंडर, चार लोग घायल


धमाके के साथ फटा सिलेंडर।- India TV Hindi
Image Source : PTI/REPRESENTATIVE IMAGE
धमाके के साथ फटा सिलेंडर।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रविवार दोपहर एक जोरदार धमाके की आवाज सुनने को मिली। जानकारी के मुताबिक यहां एक घर में सिलेंडर फट गया, जिससे आग भी लग गई। सिलेंडर फटने की वजह से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि सिलेंडर फटने से चार लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

सिलेंडर फटने के बाद लगी आग

दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक घर में सिलेंडर फट गया। इस घटना में कम से कम चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि सिलेंडर फटने की सूचना दोपहर 1.15 बजे मिली और तुरंत एक फायर टेंडर को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने कहा, “आग को 15 मिनट में पूरी तरह बुझा दिया गया। हमारी टीमों ने घर से मामूली रूप से घायल चार लोगों को बाहर निकाला और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।”

गीजर में हुआ धमाका

एक अन्य घटना में राजधानी दिल्ली के ही दक्षिण-पूर्व इलाके में इलेक्ट्रिक गीजर में विस्फोट हो गया। गीजर में विस्फोट की वजह से घर में आग लग गई। इस घटना में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम पांच बजे हजरत निजामुद्दीन इलाके में हुई। इसने बताया कि पुलिस को एक घर में भीषण आग लगने की सूचना मिली और एक टीम तुरंत मौके पर भेजी गई। पुलिस को घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला और वह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। 

यह भी पढ़ें-

गौरव गोगोई के ‘पाक कनेक्शन’ की होगी जांच, असम कैबिनेट ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश ने फिर उठाया SIR में गड़बड़ी का मुद्दा, कहा- ’26 फॉर्म पर जिस नंदलाल के साइन, वह अंगूठा लगाता है’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *