NZ vs AFG Live Score: चेन्नई में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान होंगे आमने-सामने


NZ vs AFG - India TV Hindi
Image Source : AFP
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान

New Zealand vs Afghanistan T20 World Cup 2026 Live Cricket Score Updates: T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि पिछली बार जब अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड का आमना-सामना हुआ था, तो बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। दरअसल, साल 2024 में जब दोनों टीमें T20 वर्ल्ड कप में गुयाना में मिली थीं, तब अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रनों से हराकर सनसनी मचा दी थी। इस जीत से जहां अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया था, वहीं न्यूजीलैंड का टूर्नामेंट से बोरिया बिस्तर बंध गया था। बता दें, दोनों टीमों के बीच अब तक 2 T20I मैच खेले गए हैं। एक बार अफगानिस्तान जीता है, जबकि एक मैच में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है।

न्यूजीलैंड के सामने अफगानिस्तान की टीम को रोकने की मुश्किल चुनौती होगी, क्योंकि कीवी टीम चोटिल खिलाड़ियों की परेशानी से जूझ रही है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम पिछले 7 मैचों में सिर्फ एक मैच हारी है। ऐसे में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की आज कड़ी परीक्षा होगी। ग्रुप-डी में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान ते अलावा साउथ अफ्रीका भी शामिल है, इसलिए ग्रुप ‘डी’ को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ माना जा रहा है। ऐसे में हर मुकाबले का नतीजा पॉइंट्स टेबल पर सीधा असर डालेगा और किसी भी टीम के लिए गलती की गुंजाइश नहीं होगी।

स्क्वॉड

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद इशाक, जियाउर रहमान शरीफी, अब्दुल्ला अहमदजई।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, डेवोन कॉन्वे, मार्क चैपमैन।

 

 

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *