
आज भी पसंद किया जाता है ये गाना।
हिंदी सिनेमा में गानों की एक अलग ही जगह होती है। एक ही फिल्म में तीन-चार और कई बार उससे ज्यादा गाने होते हैं। हर मूड के हिसाब से गाने, पार्टी सॉन्ग्स से लेकर रोमांटिक तक। 50 के दशक में भी गानों का जलवा कम नहीं था। आज के समय में भी 50-60 के दशक के गाने खूब सुने जाते हैं और युवाओं को खूब आकर्षित करते हैं। 2022 में भी 72 साल पुराने एक गाने ने यूट्यूब, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर खूब धूम मचाई थी। हम बात कर रहे हैं 1994 में आई फिल्म ‘नागिन’ के गाने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ की, जिसे स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने आवाज दी थी और इस गाने का ओरिजिनल वर्जन आज भी खूब पसंद किया जाता है।
लता मंगेशकर का एवरग्रीन गाना
‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ लता मंगेशकर का एवरग्रीन गाना है, जो आज भी खूब पसंद किया जाता है। गाने को हेमंत कुमार ने संगीत दिया था और राजेंद्र कृषण ने बोल लिखे थे। 72 साल पुराने इस गाने की शुरुआत ही इतनी शानदार है कि दिल को छू लेती है। ‘मेरा दिल ये पुकारे…’ नागिन फिल्म का सबसे पॉपुलर ट्रैक था, जो आज भी काफी लोकप्रिय है। इस हिट ट्रैक में लता की आवाज में वो उदासी है जिससे टूटे दिलों के आशिक और भी ज्यादा कनेक्ट कर पाते हैं।
पाकिस्तानी गर्ल ने डांस कर मचाई थी धूम
2022 में भी ये गाना काफी चर्चा में रह चुका है। उन दिनों तेजी से इस 72 साल पुराने गाने के व्यूज बढ़े थे, जिसकी वजह थी एक पाकिस्तानी लड़की का डांस, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी लड़की शादी में इस गाने पर थिरकती नजर आई थी। लड़की का वीडियो वायरल हुआ और इसी के साथ लता मंगेशकर का ये सालों पुराना गाना भी ट्रेंड करने लगा। वीडियो में लड़की गाने के रीमिक्स वर्जन पर डांस करती नजर आई थी और लोगों को ये खूब पसंद आया था।
https://www.youtube.com/watch?v=K8qT7r5Sx_4
वैजयंतीमाला के डांस को भी किया गया था पसंद
‘मेरा दिल ये पुकारे…’ के ओरिजिनल वर्जन की बात करें तो इसमें वैजयंतीमाला नजर आई थीं, जिनके नागिन डांस वाले सीन के चलते ये गाना यादगार बन गया था। इस गाने के बोल इतने शानदार हैं कि इसे सुनकर लोग आज भी भावुक हो जाते हैं। इसकी खासियत ये है कि समय के साथ इसका क्रेज खत्म होने की जगह बढ़ता ही जा रहा है। नागिन फिल्म की बात करें तो इसके निर्देशक नंदलाल जसवंतलाल थे और फिल्म में वैजयंतीमाला, प्रदीप कुमार और जीवन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म 5 मार्च 1954 को रिलीज हुई थी, जिसमें आदिवासी कबीलों के दो प्यार करने वालों की कहानी थी और कहानी में सांपों का भी रोमांचक टच था। ‘नागिन’ उस साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी।
ये भी पढ़ेंः दीपिका पादुकोण के बाद सीनियर एक्टर ने छोड़ी ‘स्पिरिट’, बीच सीन डायरेक्टर से छिड़ी बहस, फिल्म से ली एग्जिट?
