Anupamaa Spoiler: फिर उलझेंगे अनुपमा और वसुंधरा के रिश्ते, कृति भरेगी कान, होंगे बड़े-बड़े धमाके


anupamaa- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS
अनुपमा

टीवी सीरियल अनुपमा का हर एपिसोड नए ट्वि्स्ट और टर्न्स से भरा होता है। अब शो के नए एपिसोड में फिर एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा और वसुंधरा के रिश्ते में फिर दरार आने वाली है। अनुपमा, अब कोठारी हाउस की मेहमान बन चुकी है। जिस घर में हमेशा से अनुपमा की बेइज्जती होती रही है, अब उसी घर में अनुपमा को रहना पड़ रहा है। इस बीच शो में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। इस बार कृति के चलते अनुपमा और वसुंधरा के बीच रिश्ते बिगड़ने वाले हैं। अब तक शो में देखने को मिला का वसुंधरा का जन्मदिन मनाया जा रहा और इसी दौरान राही गिर जाती है, जिससे उसे चोट लग जाती है।

कोठारी हाउस में तमाशा

प्रेम को एक बिजनेस मीटिंग के चलते दिल्ली जाना पड़ता है और प्रेरणा भी उसके साथ चली जाती है। दूसरी तरफ, राही, अनुपमा के साथ ही रुक जाती है। अनुपमा, राही की सेवा करती है, मगर इसी बीच वसुंधरा का पारा फिर चढ़ जाता है और वह भर-भर के अनुपमा की बेइज्जती करती है। वसुंधरा अनुपमा को उसकी हालत याद दिलाती है और कहती है कि क्योंकि, उसने कभी अमीरी के मजे नहीं लिए हैं, इसलिए उसे कोठारी हाउस में अमीरी के मजे लेना चाहिए। दूसरी तरफ माही लगातार प्रेम और प्रेरणा के रिश्ते पर सवाल खड़ा करती नजर आती है।

कीर्ति की वजह से खड़ा होगा बखेड़ा

इसी बीच कहानी में कीर्ति की एंट्री होती है, जो वसुंधरा की भांजी है और बेहद गुस्सैल है। कीर्ति गुस्से में अपने पति पर हाथ उठा देती है और अब सबको अनुपमा के खिलाफ करने की कोशिश में जुटी है। लेकिन, पराग पहली बार अनुपमा का साथ देता नजर आया। वहीं, परी और राजा वापस शाह हाउस चले जाते हैं और ये पता चलते ही वसुंधरा का पारा चढ़ जाता है। वो कहती है कि दोनों कल ही यहां आए थे और अब वह वापस शाह हाउस चले गए। इस पर पराग कहता है कि किंजल को किसी काम से जाना था और वो पाखी और तोषू के भरोसे बापूजी को छोड़कर नहीं जाना चाहती थी। इसलिए उन्होंने परी और राजा को बुला लिया।

किंजल पर भड़की वसुंधरा

वसुंधरा, पराग की बात सुनकर नाराज हो जाती है और कहती है कि किंजल को हमेशा लोग कम पड़ जाते हैं और हमारे घर के बेटे को शक्कर समझकर मांग लिया। ख्याति इस पर कहती है कि हमने भी तो उनके बेटे को अपने पास रखा है। ये सुनकर वसुंधरा तुरंत कहती है कि प्रेरणा प्रेग्नेंट है, उसकी बात अलग है। कृति फिर आग में घी का काम करते हुए कहती है, हमारे घर में इतने बड़े-बूढ़े हैं, उनकी सेवा कर लेती। उन्हें चाय-नाश्ता करके पुण्य कमा लेती। बहू की मां बेटी के ससुराल में और बेटी अपने मायके में।

ये भी पढ़ेंः पौराणिक कथा पर बनी शॉर्ट फिल्म, एक सेकेंड के लिए भी नहीं झपकने देती पलकें, क्लाइमेक्स छुड़ा देता है पसीना


‘पति से अलग रहती है’, रोती रहीं दिव्या अग्रवाल, भव्या ने धड़ल्ले से किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मैंने तोड़ा है इसका घर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *