Maharashtra Zilla Parishad Panchayat elections Results Live: आज आएंगे नतीजे, 10 बजे से शुरू होगी मतगणना; पवार परिवार की साख दांव पर


Maharashtra Zilla Parishad and Panchayat elections Results- India TV Hindi
Image Source : PTI
महाराष्ट्र में आज जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।

Maharashtra Zilla Parishad Panchayat Elections Results Live: महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए वोटों की गिनती सोमवार सुबह 10 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी। गौरतलब है कि 7 फरवरी को 731 जिला परिषद सीटों और 1,462 पंचायत समिति सीटों के के लिए मतदान हुआ था। इसमें पूरे प्रदेश से 67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस चुनाव में 2,624 उम्मीदवार जिला परिषद और 4,814 पंचायत समिति सीटों के लिए खड़े हैं। आज इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा कि उन्हें इस चुनाव में जीत मिलेगी या हार का मुंह देखना पड़ेगा। सियासी दल और उम्मीदवार, चुनाव नतीजों को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

यहां हुए कड़े मुकाबले में आज कई दिग्गजों के पैतृक गांवों में बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं। इससे पूरे राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि मतदान पहले 5 फरवरी को होना था लेकिन डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन की वजह से राज्य में 3 दिन के शोक का ऐलान किया गया था। इस वजह से चुनाव की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी।

आज पवार परिवार की साख भी दांव पर है। पुणे जिला परिषद चुनाव इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है क्योंकि यह जिला परिषद लंबे समय से पवार परिवार के नेतृत्व वाली NCP का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। लेकिन देखना ये होगा कि आज जब नतीजे आते हैं, तो पुणे की जनता का झुकाव किस ओर दिखता है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *