MLC सुनील सिंह पर भड़के तेज प्रताप , बोले- “वो मामा का चेला रहे, पिता के रहमो करम पर खड़े हैं, उनकी कोई हैसियत नहीं”


Tej Pratap Yadav, MLC Sunil Singh- India TV Hindi
Image Source : SUNIL SINGH: BLC-WEBSITE/TEJ PRATAP-PTI
MLC सुनील सिंह पर भड़के तेज प्रताप यादव

पटना: पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने RJD एमएलसी सुनील सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि वो मेरे पिता जी के रहमो करम पर खड़ा है। उसकी मेरे सामने खड़ा होने की हैसियत नहीं है।

तेज प्रताप यादव ने क्या कहा?

तेज प्रताप यादव ने कहा, “सुनील सिंह का इतिहास रहा है, सुनील, मेरे मामा के चेला रहे हैं। सुनील सिंह ऐसा आदमी है जो खुद तो खोखला है और उसका बयान राजद को खोखला बना देगा। सुनील सिंह क्या है? हम तो कहेंगे कि अपनी वाणी को सुधार लीजिए वरना हम तो सुधार ही देंगे। RJD का क्या मामला है RJD जाने, इसलिए तो 25 सीट पर आकर सिमट गई। RJD में जो जयचंद हैं, वो सब तो मेरे पिता जो को भी बर्बाद कर दिया।” 

तेज प्रताप यादव ने कहा, “पिता जी(लालू) का भी पार्टी में डिसीजन कहां चलता है। RJD को तो जयचंद ने ही बर्बाद किया है। मेरी बहन का भी अपमान किया, रोहिणी आचार्य बहन जो है, अब दोबारा आने वाली नहीं है। सुनील सिंह ने बहन का अपमान किया है।”

तेज प्रताप यादव ने कहा, “सुनील सिंह की मेरे सामने खड़े होने की हैसियत नहीं है। उसको ओपन चैलेंज करते हैं कि मेरे सामने खड़ा होकर दिखाओ। मेरे पिता जी के रहमो करम पर खड़ा है। पिता जी (लालू) की छत्रछाया नहीं रहता तो कोई सुनील सिंह को पहचानता भी नहीं।”

तेज प्रताप यादव ने कहा, “जयचंद सब RJD पर हावी हैं, 25 सीट पर समेट दिया, पार्टी में मान सम्मान नहीं मिलेगा तो वहां कोई नहीं रहेगा।  इन्हीं लोगों के कारण RJD 25 सीट पर सिमट गया है और आगे भी जीरो पर आ जाएगा। राजद के लोग मेरी पार्टी में जुड़ रहे हैं, चूड़ा दही का भोज हमने किया, उसमें मेरे पिता जी ने आकर हमें आशीर्वाद दिया, उसी दिन से जयचंद सब मेरे पीछे पड़ा हुआ है।”

तेज प्रताप ने कहा, “जो रात दिन पार्टी के लिए काम किया, उसको चुनाव में टिकट के लिए पैसे की माग संजय यादव करते थे, हम जानते हैं, हम रहे हैं वहां, अपनी आंखों से देखे हैं।”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *