
परीक्षा पे चर्चा 2026 का दूसरा एपिसोड
Pariksha Pe Charcha 2026 का आज यानी 9 फरवरी को सुबह 10 बजे दूसरा एपिसोड शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दूसरे एपिसोड में छात्रों से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें टिप्स दे रहे हैं। इस सेशन के दौरान, वह बोर्ड और कॉम्पिटिटिव एग्जाम देने वाले छात्रों को परीक्षा की तैयारी, प्रेशर मैनेज करने और चुनौतियों से निपटने के बारे में गाइडेंस दे रहे हैं। बता दें कि इससे पहले इसका पहला एपिसोड 6 फरवरी को टेलीकास्ट किया गया था। पहले एपिसोड के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों कई सवालों के जवाब दिए थे।
ParikshaPeCharcha 2026 का दूसरे एपिसोड एपिसोड में देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के ExamWarriors शामिल हैं। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के YouTube चैनल, दूरदर्शन (DD) और शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट हो रहा है।
‘मेरे लिए ये सीखने का कार्यक्रम, सिखाने का नहीं’
परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए ये सीखने का कार्यक्रम होता है, ये सिखाने का कार्यक्रम नहीं है। मुझे सुनना है।
‘जरूरी नहीं कि स्टार्टअप के लिए 25 साल की उम्र चाहिए’
परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में एक छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले आपका ध्यान इसपर होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं। जरूरी नहीं कि स्टार्टअप के लिए 25 साल की उम्र चाहिए, आप कभी भी कर सकते हैं। छोटे-छोटे स्टार्टअप से भी काम शुरू हो सकता है।
