शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में हुए भर्ती, सुप्रिया सुले और प्रतिभा पवार भी साथ


sharad pawar admitted to hospital- India TV Hindi
Image Source : PTI
शरद पवार की तबीयत बिगड़ी। (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र की राजनीति  से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी सामने आई है कि NCP (SP) पार्टी के प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई है। शरद पवार को बुखार और गले में इन्फेक्शन की शिकायत है जिसके बाद उन्हें पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले खबर आई थी कि जुखाम, खांसी और सांस लेने की शिकायत के चलते शरद पवार बारामती से पुणे की ओर रवाना हुए हैं। सुप्रिया सुले और प्रतिभा पवार भी उनके साथ में हैं।

शरद पवार की उम्र कितनी  है?

आपको बता दें कि शरद पवार की उम्र 85 साल है और वह वर्तमान में राज्यसभा के भी सदस्य हैं। वह NCP के संस्थापक रहे हैं। हालांकि, कुछ साल पहले NCP में टूट हो गई और बड़ी संख्या में पार्टी के नेता महायुति गठबंधन के साथ हो गए। इसके बाद शरद पवार ने अपनी नई पार्टी NCP (शरद चंद्र पवार) का गठन किया और नए चुनाव चिह्न के साथ चुनाव में उतरे।

हाल ही में अजित पवार की हुई थी मौत

हाल ही में बीते 28 जनवरी को शरद पवार के भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व एनसीपी के प्रमुख अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई थी। अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, बारामती एयरपोर्ट पर उनका विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- पवार परिवार में बढ़ी नजदीकियां! शरद पवार से सलाह लेते दिखे पार्थ परिवार, क्या एनसीपी का विलय होगा?

BJP की रीतू तावड़े होंगी मुंबई की नई मेयर, शिवसेना शिंदे गुट के संजय घाड़ी बनेंगे डिप्टी मेयर

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *