आजकल के पंडित जी भी एडवांस हो गए हैं, पूजा कराने का यह तरीका हो रहा है वायरल


वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@VISHALMALVI_
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज का समय टेक्नोलॉजी का समय है। हम और आप पूरी तरह से टेक्नोलॉजी से घिरे हुए हैं। सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग टेक्नोलॉजी का यूज भी करते हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जहां टेक्नोलॉजी को हम साइड करके उन्हें वैसे ही करते हैं जैसे पहले किया करते थे और इन चीजों में से एक पूजा-पाठ है। आज भी हम लोग पूजा-पाठ उसी तरह से करते हैं जैसा अलग-अलग टेक्नोलॉजी के आने से पहले करते थे लेकिन अब इसमें थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप भी यह बात मान जाएंगे।

वायरल वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वैसे तो बहुत ही छोटा है और उसमें बहुत कुछ है भी नहीं लेकिन जो है, वो गजब है और उसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है। आपको यह तो पता ही होगा कि पूजा के दौरान घंटी भी बजाई जाती है मगर यह काम पंडित जी को न करना पड़े इसके लिए उन्होंने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया। उन्होंने कोई सा तो ऐप डाउनलोड कर दिया है जिसमें घंटी बजती है और पूजा के दौरान उसे ओपन कर लिया है। वीडियो में दिख रहा है कि फोन में घंटी बज रही है और पंडित जी पूजा करवाने में लगे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, ‘अपने इंडियन पंडित जी भी किसी से कम नहीं हैं, टेक्नोलॉजी के यूज में।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह पंडित जी तुस्सी ग्रेट हो। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या दिमाग है। तीसरे यूजर ने लिखा- मस्त है पंडित जी का भी। एक अन्य यूजर ने लिखा- हैकर हैं सब।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Video Editing तो कोई भी कर सकता है मगर ऐसा करना हर किसी के बस की नहीं, देखिए जरा

70 की उम्र लेकिन हौसला बुलंद, पति की मौत के बाद भी 30 सालों से चला रहीं टूटा-फूटा भोजनालय, VIDEO कर देगा इमोशनल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *