राहुल गांधी के किसानों को लेकर दिए बयान पर बवाल, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया सरकार का बचाव, जानें क्या कहा


Rahul Gandhi, Piyush Goyal- India TV Hindi
Image Source : PTI/ANI
राहुल गांधी के बयान पर बोले पीयूष गोयल

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किसानों को लेकर जो बात कही, उस पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल राहुल ने लोकसभा में कहा कि  भारत-US डील में किसानों के हितों को कुचल दिया गया। उन्होंने अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह बराबरी की शर्त पर नहीं किया गया और सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उसने भारत माता को बेच दिया है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका समझौते में देश के किसानों के हितों को कुचल दिया गया, जैसा आज से पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया और आगे भी कोई नहीं करेगा।

राहुल के बयान पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दी सफाई

राहुल गांधी के किसानों को लेकर दिए बयान के बाद देश के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “वाणिज्य मंत्री के रूप में, मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि सभी निर्णय हमारे किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं और उनके हितों की रक्षा की गई है।”

कॉपी अपडेट हो रही है…

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *