शुरू हुई बिग बॉस-20 की सुगबुगाहट, सितार वादक ने बटोरी सुर्खियां, क्या घर के अंदर करेंगे तांडव?


Bhagirath Bhatt- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@BHAGIRATH.BHATT
भागीरथ भट्ट

बिग बॉस रियलिटी शोज की दुनिया की बेताज बादशाह है और अब तक 19 साल से लगातार चल रहा है। बीते साल 7 दिसंबर को बिग बॉस-19 का फिनाले हुआ था और बीते महीने तक इसकी सुर्खियां सामने आती रहीं। अब जैसे ही बिग बॉस के नाम का शोर थमना शुरू हुआ था वैसे ही नए सीजन की चर्चा शुरू हो गई है। अब बिग बॉस-20 सुगबुगाहट शुरू हो गई है और सोशल मीडिया पर तो ये दावा भी किया जा रहा है कि नए सीजन में बिग बॉस के घर में भागीरथ भट्ट नाम के सितार प्लेयर भी अपना दमखम दिखाने के लिए चुन लिए गए हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि कौन है भागीरथ भट्ट और कबसे शुरू हो सकता है कि बिग बॉस का नया सीजन बिग बॉस-20। 

कब आ रहा बिग बॉस-20?

सलमान खान शो बिग बॉस के होस्ट हैं और एक ब्रांड भी। बीते साल सीजन 19 आया था और गौरव खन्ना इसके विजेता रहे थे। शो में अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और सबसे ज्यादा तान्या मित्तल ने सुर्खियां बटोरी थीं। इसके साथ ही कुनिका सदानंद भी चर्चा बटोरती रही थीं। बीते 7 दिसंबर को इसका फिनाले हुए था और करीब 3 महीने तक इस शो का जलवा देखने को मिला था। अब नया सीजन बिग बॉस-20 इसी साल सितंबर में प्रीमियर हो सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन इस शो का प्रोग्राम लगभग तय रहता है और बीते 19 सीजन से लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। अब फैन्स को उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही इसकी संभावित तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। 

कौन हैं सितार प्लेयर भागीरथ भट्ट जो होंगे बिग बॉस-20 के खिलाड़ी?

बुधवार को सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि सितार प्लेयर भागीरथ भट्ट बिग बॉस-20 के संभावित खिलाड़ी रहेंगे। भागीरथ एक सितार प्लेयर हैं और काफी समय से संगीत की दुनिया में अपनी जमीन तलाश रहे हैं। 31 मई 1991 में गुजरात के शहर जामनगर में जन्मे भागीरथ के घर में संगीत का माहौल था। उनके परिवार में म्यूजिक ट्रेडिशन रहा है और यहीं से उन्हें भी संगीत में दिलचस्पी जगी। बचपन से ही सितार बजाना सीखने वाले भागीरथ ने पर्फॉर्मिंग आर्ट्स से ही बेचलर्स और मास्टर्स की डिग्री हासिल की और गोल्ड मैडलिस्ट भी रहे। अब तक भागीरथ ने काफी काम किया है और पद्मावत, भूल भुलैया 3, बॉर्डर 2 जैसी फिल्मों में भी उनका जुड़ाव रहा है। हालांकि भागीरथ की बिग बॉस-20 में एंट्री कन्फर्म होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें- 1800 करोड़ी फिल्म की ग्लैमरस हीरोइन, एक्टिंग संग पूरी की MBBS की पढ़ाई, बनीं डॉक्टर तो खुशी से गदगद हुए फैंस

कौन है वो जादुई का राइटर? गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद उसी किताब से निकली ओ रोमियो, आलिया के बाद शाहिद पर दांव 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *