Humayun Kabir Murshidabad babri masjid construction video । JCB की गूंज… सीमेंट-बालू ढोते श्रमिक, 11 बीघा जमीन पर बन रही बाबरी मस्जिद का VIDEO आया सामने


मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के कंस्ट्रक्शन का काम शुरू- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के कंस्ट्रक्शन का काम शुरू

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद के कंस्ट्रक्शन का काम शुरू हो गया है। टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के नेतृत्व में इस मस्जिद की नींव रखी गई है। आज भी हजारों लोग सिर पर ईंट लेकर निर्माण स्थल पर पहुंचे। मस्जिद के निर्माण से पहले हुमायूं कबीर ने लोगों के साथ कुरान पढ़ी। 11 बीघे जमीन पर बनने वाली मस्जिद के 2 साल में बनकर तैयार होने की बात कही जा रहा है। 

मस्जिद निर्माण स्थल से सामने आए वीडियो में बड़े पैमाने पर हो रही गतिविधियों की झलक दिखी। हजारों की भीड़ जुटी है और जेसीबी मशीनों के जरिए नींव के लिए मिट्टी हटाने का काम चल रहा है। एक तरफ तकनीकी टीम जमीन की नपाई और सटीक मार्किंग में जुटी है, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में श्रमिक सीमेंट और बालू पहुंचाने के काम में लगे हैं।

यहां देखें वीडियो-

कब तक मस्जिद हो जाएगी तैयार?

जन उन्नयन पार्टी के चीफ हुमायूं कबीर का दावा है कि दो साल में मस्जिद के निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मैं ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करता हूं। आज इतने सारे लोग मेरे साथ खड़े हैं, मैं उन सभी का भी शुक्रिया अदा करता हूं। दूसरों को मेरा विरोध करने दो। अगले दो सालों में, मुझे उम्मीद है कि बाबरी मस्जिद का ढांचा पूरा हो जाएगा। मंदिर बनाना ठीक है, लेकिन अगर कोई मुसलमान मस्जिद बनाना चाहता है, तो वे इसका विरोध कर रहे हैं। हम उन्हें सत्ता से बाहर कर देंगे।”

इससे पहले, 6 दिसंबर को निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने फीता काटकर औपचारिक उदघाटन किया था। हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा के जिस प्लॉट पर बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी, वहां भीड़ उमड़ी थी। नमाज के बाद लोगों के लिए बाकायदा दावत का इंतजाम किया गया था। हजारों लोग प्रस्तावित साइट पर नमाज के लिए पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी के ‘देश बेचने’ वाले आरोप पर भड़के किरेन रिजिजू, विशेषाधिकार हनन का नोटिस करेंगे दाखिल

‘एप्सटीन से पर्सनली कभी नहीं मिला, Island से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *