Rajasthan Budget 2026 Live: वित्त मंत्री दीया कुमारी आज पेश करेंगी राजस्थान का बजट, युवाओं-महिलाओं और किसानों की भरेगी जेब? इन मुद्दों पर टिकीं नजरें


diya kumari bhajanlal sharma- India TV Hindi
Image Source : X- @KUMARIDIYA
वित्त मंत्री दिया कुमारी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।

Rajasthan Budget 2026 Live Updates: राजस्थान सरकार का वित्त वर्ष 2026-27 का सालाना बजट आज पेश होगा। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी आज राज्य विधानसभा में सुबह 11 बजे लगातार तीसरी बार बजट पेश करेंगी। इस बजट को लेकर प्रदेशवासियों को बड़ी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि इस बार का बजट पिछले साल से बड़ा हो सकता है, जिसमें आम जनता के लिए कई नई राहतों की घोषणा संभव है।

राज्य विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी को शुरू हुआ था। आज ठीक 11 बजे सदन में वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू होगा। बजट का कुल साइज करीब 6 लाख करोड़ रुपये के आस-पास हो सकता है। पिछले बजट का आकार 5 लाख 37 हजार करोड़ रुपये था।

इस बजट में सरकार ‘नया भर्ती कैलेंडर’ जारी कर सकती है। साथ ही स्किल ट्रेनिंग और प्राइवेट सेक्टर में निवेश बढ़ाकर युवाओं को नए अवसर देने की भी घोषणा हो सकती है। इसके अलावा पेंशन योजनाओं में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़े ऐलान हो सकते हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *