
योगी आदित्यनाथ
UP Budget 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट आज पेश होने वाला है। अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले योगी के दूसरे कार्यकाल का ये आखिरी बजट है। चुनावी साल होने की वजह से बजट में बड़े ऐलान होने की संभावना है। यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे। बताया जा रहा है की ये बजट यूपी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। वहीं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडियाकर्मियों से कहा कि सर्व समाज के लिए जनआंकाक्षों के अनुरूप यह बजट होगा। सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा-गरीब के सम्मान, युवा के स्वाभिमान, मातृ शक्ति और किसान की समृद्धि को केंद्र में रखकर बजट पेश किया जाएगा। जानें यूपी बजट से पल पल के अपडेट्स।
