
सूजी-केसर का हलवा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूजी केसर का हलवा बनाने के लिए एक कप सूजी, 1/4 कप केसर का दूध, एक-डेढ़ कप दूध, एक कप चीनी, एक बड़ी चम्मच काजू कटे हुए, 1/4 छोटी चम्मच इलायची पाउडर, 2 बड़ी चम्मच मिल्कमेड की जरूरत पड़ेगी। सूजी केसर का हलवा बनाना बहुत आसान है। आइए स्टेप बाई स्टेप इस टेस्टी और हेल्दी स्वीट डिश को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
पहला स्टेप- एक पैन में घी डालकर इसे गर्म कर लीजिए। अब गर्म घी में सूजी को अच्छी तरह से मिला लीजिए।
दूसरा स्टेप- इस मिश्रण को मीडियम फ्लेम पर तब तक भून लीजिए, जब तक इसमें बबल्स न दिखाई देने लग जाएं।
तीसरा स्टेप- जब घी और सूजी की खुशबू आने लग जाए और मिश्रण का रंग हल्का ब्राउन हो जाए, तब आप इस मिक्सचर में इलायची पाइडर एड कर सकते हैं।
चौथा स्टेप- इस मिश्रण को 2 मिनट तक भून लीजिए और फिर अपने फेवरेट ड्राई फ्रूट्स को बारीक-बारीक काटकर मिक्सचर में मिला लीजिए।
पांचवां स्टेप- धीरे-धीरे दूध भी मिक्स कर लीजिए। अब हलवे को तब तक पकने दीजिए, जब तक मिक्सचर में मौजूद पानी सूख न जाए।
छठा स्टेप- हलवे में मिल्कमेड को भी अच्छी तरह से मिला लीजिए। आखिर में आप इसमें चीनी और केसर को भी मिला लेना है।
सातवां स्टेप- इस हलवे को पानी के सूख जाने तक पकाएं। थोड़ी ही देर में केसर का हलवा बन जाएगा और तब आप बारीक कटे हुए काजू से हलवे की गार्निशिंग कर सकते हैं।
महज आधे घंटे के अंदर सूजी केसर का हलवा सर्व करने के लिए तैयार है। आप गर्मागर्म सूजी केसर के हलवे के स्वाद का लुत्फ उठा सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि सूजी केसर के हलवे में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं।
