मुंबई के भायखला में बड़ा हादसा, अचानक भरभराकर गिरी 18 मंजिला इमारत की लिफ्ट, 5 घायल


lift crash at Mumbai highrise- India TV Hindi
Image Source : X- ANI
मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लिफ्ट गिरने से हादसा।

मुंबई के भायखला में एक बहुमंजिला इमारत में लिफ्ट गिरने से 5 लोग घायल हो गए। बुधवार रात करीब 10 बजे जय कृपा टावर में चौथी मंजिल से लिफ्ट अचानक गिरी जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, एम्बुलेंस और BMC वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंचा।

केबल टूटने के कारण हुआ हादसा

यह हादसा घोडापदेव क्रॉस लेन नंबर 1 स्थित जय कृपा टॉवर में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राउंड प्लस 18 मंजिला इमारत की लिफ्ट चौथी मंजिल से अचानक नीचे आ गिरी। बताया जा रहा है, कि लिफ्ट का केबल टूटने के कारण यह हादसा हुआ।  

सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

घटना की सूचना तुरंत सी.पी. कंट्रोल को दी गई, जिसके बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, बेस्ट कर्मचारी, 108 एम्बुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घायलों के नाम-

1. कल्पिता पवार- 38 साल

2. यश बलविकर- 24 साल

3. उषा गुप्ता- 56 साल

4. जमुना प्रसाद शिवहरे- 50 साल

5. शिल्पा मोरे- 54 साल

पांच घायल लोगों में से तीन को सरकारी जे जे अस्पताल, एक को बालाजी अस्पताल और एक को जसलोक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। 

यह भी पढ़ें-

VIDEO: गुब्बारे लिए लिफ्ट में घुसा शख्स, अचानक धमाके के बाद लगी आग, अंदर मौजूद थे 3 लोग

बिल्डिंग में फोन पर बात करते हुए लिफ्ट का काम कर रहा इंटीरियर डिजाइनर तीसरी मंजिल से नीचे गिरा, मौत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *