मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने नेवल डॉकयार्ड में लगी भीषण आग, VIDEO आया सामने


नेवल डॉकयार्ड में लगी आग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
नेवल डॉकयार्ड में लगी आग

मुंबई: दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में स्थित भारतीय नौसेना के डॉकयार्ड में गुरुवार रात आग लगने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह आग डॉकयार्ड परिसर के भीतर स्थित ‘सर्वे यार्ड’ इमारत में लगी।

रात 10:15 बजे भड़की लपटें

घटना रात करीब 10:15 बजे की है। जिस स्थान पर आग लगी, वह मुंबई का ऐतिहासिक लैंडमार्क गेटवे ऑफ इंडिया के ठीक सामने का हिस्सा है। जैसे ही इमारत से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठते देखा गया, आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों और पर्यटकों ने इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिनमें आग की भयावहता साफ देखी जा सकती है।

आग की सूचना मिलते ही नौसेना के आला अधिकारी और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। सेना के अग्निशमन दल ने फौरन मोर्चा संभाला और आग बुझाने का काम शुरू किया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है और न ही किसी की जान गई है। आग पर समय रहते पूरी तरह काबू पा लिया गया।

खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *