रोहतक में हिमांशु भाऊ गैंग का शूटर पुलिस एनकाउंटर में घायल, ASI की बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बची जान


शूटर पुलिस एनकाउंटर में घायल- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
शूटर पुलिस एनकाउंटर में घायल

हरियाणा के रोहतक में हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर और सीआईए 1 के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश मोहन के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना रोहतक के थाना सांपला एरिया मे बेरी रोड की है। 

बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर चलाई गोली

पुलिस ने बताया कि सांपला एरिया में बेरी रोड पर सीआईए-1 पुलिस और हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर भी गोली चलाई। बुलेट प्रूफ जेक्ट की वजह से CIA 1 के ASI विनोद की जान बच गई। फिलहाल बदमाश को घायल बदमाश को गिरफ्तार अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

रिपोर्ट- सुनील कुमार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *