Delhi Triple Death Mystery Kamruddin कमरुद्दीन के घर से बरामद हुआ तंत्र-मंत्र का सामान, कार में मिली थी 3 लोगों की लाश


  • दिल्ली पुलिस ने पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक बंद कार में तीन लोगों की रहस्यमयी मौत के मामले में कमरुद्दीन की गिरफ्तारी कर ली है। आरोपी कमरुद्दीन को मौलाना और तांत्रिक बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके घर से तंत्र साधना का सामान जब्त किया है। कमरुद्दीन खुद को जिन्न बुलाने और चमत्कार दिखाने वाला बताता था। आइए, आपको पूरी कहानी बताने के साथ-साथ आरोपी के घर से बरामद चीजों की तस्वीरें दिखाते हैं।

    Image Source : Reporter Input

    दिल्ली पुलिस ने पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक बंद कार में तीन लोगों की रहस्यमयी मौत के मामले में कमरुद्दीन की गिरफ्तारी कर ली है। आरोपी कमरुद्दीन को मौलाना और तांत्रिक बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके घर से तंत्र साधना का सामान जब्त किया है। कमरुद्दीन खुद को जिन्न बुलाने और चमत्कार दिखाने वाला बताता था। आइए, आपको पूरी कहानी बताने के साथ-साथ आरोपी के घर से बरामद चीजों की तस्वीरें दिखाते हैं।

  • दिल्ली पुलिस कमरुद्दीन उर्फ ​​'बाबा' को गिरफ्तार करने के बाद आगे की जांच के लिए उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद ले गई थी। गिरफ्तारी के बाद से ही कमरुद्दीन की कई कहानियां सामने आ रही हैं।

    Image Source : ANI

    दिल्ली पुलिस कमरुद्दीन उर्फ ​​’बाबा’ को गिरफ्तार करने के बाद आगे की जांच के लिए उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद ले गई थी। गिरफ्तारी के बाद से ही कमरुद्दीन की कई कहानियां सामने आ रही हैं।

  • बता दें कि रविवार दोपहर को पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक कार के अंदर 3 शव मिले थे। इनमें 76 साल के रणधीर ड्राइवर की सीट पर और 47 साल के शिव नरेश सिंह तथा 40 साल की लक्ष्मी देवी पीछे की सीट पर बैठे हुए थे। कार बंद थी जिससे शुरू में आत्महत्या का शक था, लेकिन अब हत्या का मामला सामने आया है।

    Image Source : Reporter Input

    बता दें कि रविवार दोपहर को पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक कार के अंदर 3 शव मिले थे। इनमें 76 साल के रणधीर ड्राइवर की सीट पर और 47 साल के शिव नरेश सिंह तथा 40 साल की लक्ष्मी देवी पीछे की सीट पर बैठे हुए थे। कार बंद थी जिससे शुरू में आत्महत्या का शक था, लेकिन अब हत्या का मामला सामने आया है।

  • पुलिस के अनुसार, कमरुद्दीन करीब एक साल से इन तीनों के संपर्क में था। सीसीटीवी फुटेज में उसे उसी दिन कार के अंदर चालक की बगल वाली सीट पर बैठे हुए देखा गया है। अधिकारी बताते हैं कि घटना के पीछे का मकसद और पूरा घटनाक्रम जानने के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है।

    Image Source : Reporter Input

    पुलिस के अनुसार, कमरुद्दीन करीब एक साल से इन तीनों के संपर्क में था। सीसीटीवी फुटेज में उसे उसी दिन कार के अंदर चालक की बगल वाली सीट पर बैठे हुए देखा गया है। अधिकारी बताते हैं कि घटना के पीछे का मकसद और पूरा घटनाक्रम जानने के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है।

  • जांच में सामने आया है कि कमरुद्दीन ने साल 2010 के आसपास उत्तर प्रदेश में अपने कथित गुरु से तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्या सीखी थी। उसका पहला ज्ञात शिकार राजस्थान का एक दंपति था, जहां संतान न होने की समस्या के चलते पति ने कमरुद्दीन के कहने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

    Image Source : Reporter Input

    जांच में सामने आया है कि कमरुद्दीन ने साल 2010 के आसपास उत्तर प्रदेश में अपने कथित गुरु से तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्या सीखी थी। उसका पहला ज्ञात शिकार राजस्थान का एक दंपति था, जहां संतान न होने की समस्या के चलते पति ने कमरुद्दीन के कहने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

  • आरोपी झाड़-फूंक और टोटकों में बेसन के लड्डू तथा अंडों का इस्तेमाल करता था। अब तक की पूछताछ में कमरुद्दीन तीन मामलों में अपनी संलिप्तता मान चुका है। हालांकि पुलिस को और भी पीड़ितों के होने का शक है। उसके परिवार के सदस्यों की भूमिका की भी जांच चल रही है।

    Image Source : Reporter Input

    आरोपी झाड़-फूंक और टोटकों में बेसन के लड्डू तथा अंडों का इस्तेमाल करता था। अब तक की पूछताछ में कमरुद्दीन तीन मामलों में अपनी संलिप्तता मान चुका है। हालांकि पुलिस को और भी पीड़ितों के होने का शक है। उसके परिवार के सदस्यों की भूमिका की भी जांच चल रही है।

  • लोग सिर्फ आर्थिक समस्याओं के लिए नहीं, बल्कि निजी और पारिवारिक परेशानियों के समाधान के लिए भी उसके पास पहुंचते थे। कमरुद्दीन के ज्यादातर संपर्क दिल्ली और उत्तर प्रदेश में थे। पुलिस उसकी आर्थिक स्थिति और संपत्तियों की भी जांच कर रही है। उसकी कार से गिलास, शराब की बोतल, कार मैट, कुछ नकदी और कथित पीड़ितों के पहचान पत्र बरामद हुए हैं। इन सबकी फॉरेंसिक जांच हो रही है।

    Image Source : Reporter Input

    लोग सिर्फ आर्थिक समस्याओं के लिए नहीं, बल्कि निजी और पारिवारिक परेशानियों के समाधान के लिए भी उसके पास पहुंचते थे। कमरुद्दीन के ज्यादातर संपर्क दिल्ली और उत्तर प्रदेश में थे। पुलिस उसकी आर्थिक स्थिति और संपत्तियों की भी जांच कर रही है। उसकी कार से गिलास, शराब की बोतल, कार मैट, कुछ नकदी और कथित पीड़ितों के पहचान पत्र बरामद हुए हैं। इन सबकी फॉरेंसिक जांच हो रही है।

  • जांच से पता चला है कि मृतक लक्ष्मी देवी और शिव नरेश सिंह भी कुछ तांत्रिक गतिविधियों में शामिल थे।पुलिस अब अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान और तथ्यों की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच कर रही है। मामले की सभी कड़ियों को जोड़ने का काम जारी है।

    Image Source : Reporter Input

    जांच से पता चला है कि मृतक लक्ष्मी देवी और शिव नरेश सिंह भी कुछ तांत्रिक गतिविधियों में शामिल थे।पुलिस अब अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान और तथ्यों की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच कर रही है। मामले की सभी कड़ियों को जोड़ने का काम जारी है।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *