
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन
भारत और नामीबिया की टीम के बीच में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-ए का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में नामीबिया टीम के कप्तान गेरार्ड इरास्मस ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं टीम इंडिया ने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे उनकी जगह पर संजू सैमसन को शामिल किया गया है। इसके अलावा पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज को जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ बाहर होना पड़ा है।
भारत बनाम नामीबिया मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत – संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
नामीबिया – लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेइंगो।
खबर में अपडेट जारी है…
