तमिलनाडु में भी महिलाओं के खाते में पैसे भेजने वाली योजना शुरू, सीएम स्टालिन 1.31 करोड़ खातों में ₹5000 भेजे


MK Stalin- India TV Hindi
Image Source : PTI
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में सीधे पैसे भेजने वाली योजना शुरू कर दी गई है। पिछले दो साल में हर विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सत्ताधारी पार्टियों ने यही तरीका अपनाया है और सफल भी रही हैं। तमिलनाडु की मौजूदा सरकार का कार्यकाल 10 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में यहां अप्रैल के महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सीएम स्टालिन ने 1.31 करोड़ लाभार्थियों के खाते में पैसे भेजे हैं।

एमके स्टालिन ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का तरीका अपनाया है। उन्होंने फिलहाल महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर करने वाली योजना शुरू की है। इसके साथ ही वादा किया है कि दोबारा सरकार में आने पर वह इस राशि को बढ़ाकर दोगुना कर देंगे।

एक्स पर दी जानकारी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक्स पर पोस्ट किया, “तमिलनाडु की महिलाओं के लिए, यह ‘विमेंस राइट्स ग्रांट’ स्टालिन का दिया हुआ वादा है। कोई भी रुकावट डालने की कोशिश करे, मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा। चुनाव का बहाना बनाकर, वे विमेंस राइट्स ग्रांट को तीन महीने के लिए रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारी द्रविड़ मॉडल सरकार ने उनसे पहले काम किया है! फरवरी, मार्च और अप्रैल महीनों के लिए एडवांस के तौर पर 3000 रुपये और 2000 रुपये का समर स्पेशल पैकेज। कलैगनार विमेंस राइट्स स्कीम की सभी 1.31 करोड़ लाभार्थियों के खाते में आज सुबह कुल 5,000 रुपये भेजे गए हैं। द्रविड़ मॉडल 2.0 के तहत, हम 1,000 रुपये विमेंस राइट्स ग्रांट को बढ़ाकर 2,000 रुपये कर देंगे। यह वादा है करुणानिधि स्टालिन अपनी बहनों से कर रहे हैं।”

2023 से जीत की गारंटी रही हैं महिलाओं को सीधा लाभ देने वाली योजनाएं

महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं साल 2023 से ही जीत की गारंटी रही हैं। मध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना के साथ इसकी शुरुआत हुई। इसके बाद झारखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार समेत कई अन्य राज्यों में ऐसी ही योजनाओं के दम पर चुनाव जीते गए। अब एमके स्टालिन भी महिलाओं को लाभ देने वाली योजना लाकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। उनका टेंपलेट पूरी तरह से हेमंत सोरेन से मिलता है, जिन्होंने पहले योजना शुरू की थी और चुनाव जीतने पर पैसे बढ़ाने की बात कही थी। वह बहुमत से चुनाव जीते और अपना वादा पूरा किया।

यह भी पढ़ें-

भारत बंद के दौरान अचानक पुलिस बस का ब्रेक फेल, प्रदर्शनकारियों की अटकी सांसें; VIDEO

अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार, PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा और तकनीक जानकर दंग रह जाएंगे

 

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *