तारिक को भाई कहा, रमजान की एडवांस मुबारकबाद दी, पढ़िए बांग्लादेश चुनाव के नतीजों पर ममता ने क्या कहा


Mamta Banerjee- India TV Hindi
Image Source : PTI
ममता बनर्जी

बांग्लादेश में आम चुनाव के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी बांग्लादेश के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान को अपना भाई बताया है। सभी बांग्लादेशियों को अपना भाई कहते हुए बधाई दी है। बांग्लादेश की सीमा पश्चिम बंगाल से लगती है। इस वजह से बांग्लादेश में शांति और स्थिरता रहना पश्चिम बंगाल के लिए भी बेहद जरूरी है।

बांग्लादेश में अशांति होने पर सबसे ज्यादा शरणार्थी संकट पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में ही होता है। ऐसे में ममता बनर्जी ने नई सरकार के लिए बधाई देते हुए लिखा, “बांग्लादेश में मेरे सभी भाइयों और बहनों, सभी लोगों को मेरी तरफ से दिल से बधाई, शुभोनंदन। उन सभी को मेरी तरफ से रमजान की एडवांस मुबारकबाद। इस बड़ी जीत के लिए, मेरे तारिक-भाई, उनकी पार्टी और सभी पार्टियों को मेरी तरफ से बधाई। दुआ है, आप सब ठीक और खुश रहें। दुआ है कि बांग्लादेश के साथ हमारे रिश्ते हमेशा अच्छे रहें।”

बांग्लादेश आम चुनाव में बीएनपी को बंपर जीत

बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बंपर जीत मिली है। ऐसे में ममता ने तारिक रहमान को बधाई दी। इस चुनाव में जीत हासिल करने वाली पार्टी उस अंतरिम प्रशासन की जगह लेगी, जिसने अगस्त 2024 में अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद कार्यभार संभाला था। बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग ने चुनाव परिणाम की अभी औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन स्थानीय मीडिया द्वारा प्रसारित अनौपचारिक आंकड़ों और अनुमानों के अनुसार बीएनपी और उसके सहयोगियों ने 210 से अधिक सीट जीत ली हैं जबकि जमात-ए-इस्लामी मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी है। बांग्लादेश में लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली आवामी लीग को इस चुनाव में शामिल नहीं किया गया। पार्टी की मुखिया और बांग्लादेश की पूर्व राष्ट्रपति शेख हसीना के खिलाफ कई मुकदमे किए गए हैं, उन्हें दोषी भी साबित किया जा चुका है। वह लंबे समय से भारत में रह रही हैं। 

यह भी पढ़ें-

निपाह वायरस के संक्रमण से हुई नर्स की दर्दनाक मौत, जानें कितना खतरनाक है यह विषाणु

JCB की गूंज… सीमेंट-बालू ढोते श्रमिक, 11 बीघा जमीन पर बन रही बाबरी मस्जिद का VIDEO आया सामने

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *