Rajpal Yadav News: राजपाल यादव को 11 लाख की मदद पर तेज प्रताप का बयान, बताई सहायता देने की वजह


Rajpal Yadav News- India TV Hindi
Image Source : PTI
राजपाल यादव की मदद के ऐलान पर तेज प्रताप का बयान आया है।

Rajpal Yadav Case: एक्टर राजपाल यादव अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग और दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं, लेकिन फिलहाल चेक बाउंस और कर्ज ना चुकाने के वित्तीय मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच, उनकी मदद के लिए तमाम लोग सामने आ रहे हैं। इनमें बड़ा नाम लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव का भी है। उन्होंने राजपाल यादव की मदद के लिए 11 लाख रुपये की बड़ी धनराशि का ऐलान किया। तेज प्रताप ने राजपाल की मदद क्यों की, ये बात उन्होंने आज खुद कैमरे के सामने आकर बताई।

राजपाल को शुरुआत से जानता हूं- तेज प्रताप

राजपाल यादव की मदद के सवाल पर जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘मैं राजपाल यादव को शुरुआत से जानता हूं। उन्हें एक मुश्किल का सामना करना पड़ा और मैंने उनकी मदद की। केवल मैंने ही नहीं, बल्कि कई अन्य लोगों ने भी उनकी सहायता की।’

तेज प्रताप की वजह से शुरू हुआ मदद का कैंपेन?

इसके बाद जब तेज प्रताप से पूछा गया कि आपकी तरफ से राजपाल यादव की मदद के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी सहायता के लिए कैंपेन तेज हो गया तो उन्होंने कहा कि हम हमेशा लोगों की मदद करते रहते हैं।

राजपाल की मदद के लिए 11 लाख रुपये का ऐलान

जान लें कि बीते 10 फरवरी को तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट किया था, ‘मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव की पोस्ट के माध्यम से राजपाल यादव के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा जन शक्ति जनता दल परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ग्यारह लाख रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।’

ये भी पढ़ें- जेल में क्यों कट रहीं एक्टर राजपाल यादव की रातें, जानें पूरा मामला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *