अमेरिका: सिख अलगाववादी की हत्या की साजिश के आरोपी ने कोर्ट में कबूला जुर्म, कहा- मारने के लिए दिए थे 15000 डॉलर


अमेरिकी पुलिस के चंगुल में निखिल गुप्ता- India TV Hindi
Image Source : PTI
अमेरिकी पुलिस के चंगुल में निखिल गुप्ता

अमेरिका में एक सिख अलगाववादी की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है। संबंधित मामले के अनुसार, हत्या की साजिश विफल रही थी। निखिल गुप्ता ने शुक्रवार को संबंधित आरोपों में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। 

चेक गणराज्य से अमेरिका किया गया प्रत्यर्पित

मजिस्ट्रेट न्यायाधीश सारा नेटबर्न ने सिफारिश की कि जिला न्यायाधीश मैरेरो याचिका स्वीकार करें। सुनवाई की तारीख 15 मार्च तय की गई है। निखिल गुप्ता को जून 2024 में चेक गणराज्य से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था और उनकी पहली पेशी मजिस्ट्रेट न्यायाधीश जेम्स कॉट के समक्ष मैनहट्टन संघीय अदालत में हुई थी। 

मारने के लिए दिए 15000 डॉलर

54 वर्षीय निखिल गुप्ता मैनहट्टन की संघीय अदालत में पेश हुए और उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने 2023 के मध्य में न्यूयॉर्क शहर स्थित प्रतिबंधित समूह अलगाववादी नेता की हत्या करने के लिए एक ऐसे व्यक्ति को 15,000 डॉलर का भुगतान किया था, जिसे वे हत्यारा समझते थे।

अलगाववादी के पास कनाडा और अमेरिका की नागरिकता

अदालत में पेशी के दौरान, उन्होंने पूर्व में खुद को निर्दोष बताया था। गुप्ता को चेक गणराज्य में अमेरिका सरकार के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया था। उन पर न्यूयॉर्क में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने में शामिल होने का आरोप था। पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा दोनों देशों की नागरिकता है।

 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *