आप की अदालत: क्या निशिकांत दुबे ने अपनी एनिवर्सरी पर करोड़ों रुपए खर्च किए थे? जानें उन्होंने खुद क्या बताया


Aap Ki Adalat- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
निशिकांत दुबे

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो आप की अदालत में इस बार के मेहमान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे थे। उन्होंने कार्यक्रम में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम के दौरान जनता की तरफ से ये सवाल पूछा गया कि क्या निशिकांत ने अपनी एनिवर्सरी पर करोड़ों रुपए खर्च किए थे? 

इस पर निशिकांत ने बताया, “करोड़ों रुपए खर्चा किया तो मैंने कब कहा कि मैं गरीब हूं।”

पहलगाम को लेकर लगे आरोपों पर भी बोले निशिकांत 

निशिकांत ने बताया, “कश्मीर की अगर किसी को डेमोग्राफी या जियोग्राफी नहीं पता है तो मैं क्या करूं। पहलगाम से गुलमर्ग की दूरी कम से कम तीन घंटे की है। यदि कोई गुलमर्ग से पहलगाम जाएगा तो उसको तीन घंटे लगेंगे। अब आप समझिए कि तीन घंटे दूर जो आदमी है और वो भी 7 दिन पहले, घटना 14-15 की है, पहलगाम की घटना 22 तारीख की है। क्या मैं 7 दिन पहले इतनी सिक्योरिटी को रख सकता था?”

निशिकांत ने बताया, “जहां तक सिक्योरिटी की बात है तो मैं नक्सलाइट एरिया से सांसद हूं। 2009 में मुझे वाई प्लस सिक्योरिटी है। लेकिन आज भी गाड़ी चलाकर मैं खुद ही आया हूं। मैंने अपने बॉडीगार्ड को कभी नहीं बिठाया। पुलिस का काम है मुझे सुरक्षा देना। मेरे सारे सांसद दोस्त वहां पहुंचे थे। अगर उनकी सिक्योरिटी थी तो वो जम्मू कश्मीर सरकार का काम था।”

महिला मित्रों को लेकर क्या बोले?

निशिकांत दुबे ने शो के दौरान महिला मित्रों पर भी चर्चा की। दरअसल जनता से एक महिला ने निशिकांत से पूछा, “आप महिलाओं पर टिप्पणी करते हैं तो जब आप घर पर जाते हैं तो आपकी पत्नी से आपको डांट पड़ती है?” इस पर निशिकांत ने कहा, “ऐसा तो मुझे कभी याद नहीं है कि मैंने महिलाओं पर संसद में कोई टिप्पणी की हो। महिला रिजर्वेशन बिल पर तो पार्टी ने मुझे बुलवाया। मैं महिलाओं पर टिप्पणी नहीं करता। मैं आपको बता दूं कि इस संसद में जितनी भी महिलाएं सांसद हैं, चाहें वो किसी भी पार्टी की हों, वह सभी मेरी मित्र हैं और बहुत घरेलू और पारिवारिक मित्र हैं। तो शायद मेरी वाइफ से ये डांट मुझे पड़ती हो कि मेरी इतनी महिला मित्र क्यों हैं।”

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *