दिल्ली में बुजुर्ग के ऊपर आ गिरी तेज रफ्तार स्कार्पियो, मौके पर मौत, कार के अंदर थे 5 लोग और सभी नशे में-VIDEO


हादसे वाली कार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
हादसे वाली कार

दिल्ली के गाजीपुर में तेज रफ्तार स्कार्पियो के एक्सीडेंट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना सुबह 6 बजे की है। मयूर विहार के तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो पहले डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पलटते हुए बाई तरफ फुटपाथ पर आ गई। उस वक्त फुटपाथ पर 3-4 लोग गाजीपुर मंडी से काम करके लौट रहे थे। 

कार में सवार थे 5 लोग

इनमे से एक बुजुर्ग के ऊपर स्कार्पियो आकर गिरी। जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग का नाम पैक कोरम अली है। वह पश्चिम बंगाल के 24 परगना का रहने वाला था। स्कार्पियो में 5 लोग सवार थे। 3 लड़की और 2 लड़के। सभी 22 से 25 साल के हैं।

ड्राइवर के अलावा सभी लोग हुए फरार

मृतक पैक कोरम अली, वह गाजीपुर की फूल मंडी में काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सभी लोग नशे में थे। एक्सीडेंट के बाद जब लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा तब भी वो नशे में थे। जिसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। ड्राइवर के अलावा बांकी सभी लोग मौके से भाग गए। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *