शिवरात्रि से पहले वायरल हुआ रजनीकांत की भक्त का वीडियो, फोटो के सामने कर रही थी पूजा


Rajinikanth- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM/ RAJINIKANTH, ANI
रजनीकांत

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों के रिलीज से पहले उनके पोस्टर्स पर दूध चढ़ाने के वीडियोज तो आपने खूब देखे होंगे। लेकिन अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक भक्त उनकी पूजा करते हुए दिख रहा है। इस वीडियो को देख लोगों ने कहा कि बस करो। महाशिवरात्रि से पहले दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत के एक प्रशंसक द्वारा उनकी तस्वीर की विशेष पूजा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में प्रशंसक सुपरस्टार के पोस्टर की पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस पर ऑनलाइन मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

रजनीकांत की तस्वीर पर ही कर दी पूजा

इस विशेष महाशिवरात्रि पूजा के लिए उन्होंने फिल्म उझैप्पली से भगवान शिव के रूप में रजनीकांत की तस्वीर का इस्तेमाल किया। वीडियो में प्रशंसक को भगवान शिव के रूप में सजे हुए अभिनेता के पोस्टर पर दूध चढ़ाते और पूजा-अर्चना करते हुए देखा जा सकता है। मदुरै निवासी कार्तिक नाम के इस प्रशंसक ने सुपरस्टार के सम्मान में अपने घर के अंदर बने मंदिर में यह अनोखी पूजा की। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कार्तिक ने बताया, ‘यह लगातार तीसरा वर्ष था जब शिवरात्रि की पूजा की जा रही थी। फिल्म ‘उझैप्पली’ में भगवान शिव के रूप में रजनीकांत की प्रतिमा का उपयोग अनुष्ठानों के लिए किया गया और अभिनेता के सिनेमा जगत में 50 साल के सफर के सम्मान में 500 वड़ों की माला से सजाया गया।’

वीडियो हुआ वायरल तो क्या बोले लोग?

वीडियो के ऑनलाइन आने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर खूब ध्यान दिया है। कुछ लोगों ने इस हरकत पर सवाल उठाए और इसकी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान! यहां कितने बेवकूफ हैं। इसे देखकर रजनीकांत भी हंसेंगे।’ एक अन्य ने लिखा, ‘बंद करो भाई, ये सब, ये ही लोग धर्म का मजाक उड़ाते हैं, ऊपर से ये सब, बेवकूफ।’ कार्य मोर्चे पर, सुपरस्टार रजनीकांत को आखिरी बार लोकेश कनगराज की एक्शन फिल्म ‘कुली’ में पूजा हेगड़े और श्रुति हासन के साथ मुख्य भूमिकाओं में देखा गया था। वह अगली बार ‘जेलर 2’ में नजर आएंगे। यह तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित है।

ये भी पढ़ें- कानूनी विवादों में उलझी धनुष की फिल्म, 20 करोड़ रुपयों से जुड़ी है मामले की जड़ें

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की O Romeo ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *