‘संसद में फटीचर पैंट और टी-शर्ट’, आप की अदालत में निशिकांत दुबे को क्यों याद आया राहुल का लिबास


आप की अदालत में निशिकांत दुबे।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
आप की अदालत में निशिकांत दुबे।

Aap Ki Adalat: इंडिया टीवी के चर्चित शो ‘आप की अदालत’ में बीजेपी के फायरब्रांड नेता और लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने कई विषयों पर खुलकर बात की। वहीं आप की अदालत में India Tv के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का भी उन्होंने सामना किया। इस दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे से जब ये पूछा गया कि वह गांधी परिवार के पीछे क्यों पड़े हैं? इस सवाल का भी निशिकांत दुबे ने ‘आप की अदालत’ शो में जवाब दिया।

संसद में फटीचर कपड़े नहीं पहनने चाहिए

इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने निशिकांत दुबे से कई सवाल किए, जिनके सुलझे हुए जवाब मिले। उनसे जब पूछा गया कि ‘वह गांधी परिवार के पीछे क्यों पड़े हुए हैं?’ इस सवाल पर निशिकांत दुबे ने जवाब देते हुए कहा, ‘राहुल, जो खुद को भावी प्रधानमंत्री बताते हैं, उन्हें संसद के अंदर फटीचर कपड़े नहीं पहनने चाहिए। स्वदेशी और खादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की आत्माएं मरोड़ती होंगी जब वो राहुल को फटीचर पैंट और टी-शर्ट पहने संसद में देखती होंगी। वो खुद को भावी प्रधानमंत्री बताते हैं। उनके पास रणदीप सुरजेवाला और के.सी. वेणुगोपाल जैसे नेता हैं जो उनके बोलते समय खड़े होकर चिल्लाते हैं। संसद में अपने पूरे कार्यकाल में मैंने कभी कुर्ता और पायजामा के अलावा कोई और कपड़े नहीं पहना।’

संसद की गरिमा का सवाल

वहीं जब इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनकी उन तस्वीरों के बारे में पूछा, जिनमें वे अरमानी सूट और लुई वितों टी-शर्ट पहने हुए दिख रहे थे, तो निशिकांत दुबे ने जवाब दिया, “मैंने कब कहा कि मैं गरीब आदमी हूं? मैंने कहा कि संसद के अंदर कैसे कपड़े पहनने चाहिए। यह संसद की गरिमा का सवाल है। निजी जीवन में आप कैसे कपड़े पहनते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन चूंकि वह विपक्ष के नेता हैं, इसलिए संसद की गरिमा मायने रखती है।”

यहां देखें आप की अदालत का पूरा एपिसोड-

यह भी पढ़ें-

‘प्रियंका गांधी संसद में राहुल गांधी से ज्यादा आत्मविश्वास से भरी नजर आती हैं’, ‘आप की अदालत’ में बोले निशिकांत दुबे

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *