14 February 2026 Rashifal: वैलेंटाइन डे पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल 4 राशियों के लिए रहेगी शुभ, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन


Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
आज का राशिफल

14 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 4 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 18 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 16 मिनट तक पूर्वाषाढा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज शनि प्रदोष व्रत है। वहीं आज के दिन वैलेंटाइन डे भी मनाया जाएगा। आइए आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग। 

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ख़ास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। आज किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं, साथ ही आपका स्थान परिवर्तन भी हो सकता हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। आज किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें। छात्रों को


पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, अच्छा रिजल्ट देखने कों मिलेगा

  • शुभ रंग – काला
  • शुभ अंक – 6

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप ज्यादा समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आपकी बनाई गयी योजना आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी। आज बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए

अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग – गोल्डन
  • शुभ अंक – 4

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप पिछली गलतियों से कुछ नया सीखकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेगा। नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है और इसका लाभ आप आने वाले समय में देखेंगे। आज आपको किसी मनचाही वस्तु मिलेगी जिससे आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। अपने कार्य व व्यवसाय के प्रति निष्ठावान रहें जिससे सुख व संतोष की वृद्धि होगी। कानूनी मामले में आज स्थिति नियंत्रण में रहेगी।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 4

कर्क राशि

आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे, जिससे सफलता मिलने के चांस बढ़ जायेंगे। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा

बढ़ेगी । आज ऑफिस में आपके हर कार्यो से लोग प्रभावित होंगे।

  • शुभ रंग – मेजेंटा
  • शुभ अंक – 1

सिंह राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। आज आपके घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन जल्द ही सब कुछ ठीक हो जायेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। अगर आप कही पैसा निवेश करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है।

घरवालों के साथ किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे, और उस पर विचार करेंगे।

  • शुभ रंग – ओरेंज
  • शुभ अंक – 5

कन्या राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है | बच्चों की जरूरत को पूरा करने के लिये आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपका दोस्त आपको काम करने के लिये कह सकता है, आप उनके काम में सहयोग करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बना रहेगा। आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे।

विरोधी आज आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएगे । इस राशि के बच्चे स्कूल का होमवर्क पूरा करने में किसी की मदद लेंगे। 

  • शुभ रंग – काला
  • शुभ अंक – 6

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको अच्छा काम मिल सकता है। इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को भी साथ में ले जा सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिये किसी संस्था से सहयोग मिलेगा। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 3

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए फेबरेबल रहेगा। आपके जीवन में किसी नये कार्य की शुरुआत हो सकती है। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिल सकता है। आज आपको धन लाभ होगा। आज आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। अचानक आपको अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

  • शुभ रंग – पर्पल
  • शुभ अंक – 2

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मन बनायेंगे। आज आपके घर मेहमान आयेंगे, जिससे आपको दिन भर के शेड्यूल में चेंजेस करने पड़ सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बनाकर खिलाएंगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाएँ बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करती हैं उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। थोड़ा टाइम ईश्वर की भक्ति में लगायें जिससे आपका मन शांत रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे।

  • शुभ रंग – लाल
  • शुभ अंक – 7

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने अनुभव का सही इस्तेमाल करके किसी रुके काम को पूरा करने में सफल होंगे। आज घर के जरूरी कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग करेंगे। आज आप ऑनलाइन नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बनायेंगे। आज आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। मेडिकल की पढाई कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अनुभवी डॉक्टर की सलाह मिलेगी। दुकानदारों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज आप जिस

भी काम में हाथ बढ़ायेंगे, वो जरुर सफल होगा ।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 4

कुम्भ राशि

आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। संतान को करियर में बड़ी सफलता मिलाने के योग बने हुए है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आपका काम दूसरों को खुश कर सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। आज आपको ज्यादा भावुक

होने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे।

  • शुभ रंग – लाल
  • शुभ अंक – 4

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसीकाम में दूसरों की बातों को सर्वोपरि न रखकर अपने आप पर विश्वास करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इस राशि की जो महिलाएं ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट करना चाहती है उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला हैं। आपका काफी दिनों से सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग – पिंक
  • शुभ अंक – 4

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Mahashivratri Shivling Puja Benefits: पारद-स्फटिक से लेकर सोने-चांदी तक, महाशिवरात्रि 2026 पर कौन से शिवलिंग की पूजा रहेगी सबसे फलदायी?

Rudrabhishek Pujan Samagri: महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक के लिए क्या-क्या सामग्री लगेगी? नोट कर लें संपूर्ण लिस्ट

More Rashifal News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *