
आईफोन 17e का फर्स्ट लुक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
iPhone 17e का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। एप्पल का यह आईफोन इसी महीने 18 फरवरी को भारत समेत ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। एप्पल के इस अफोर्डेबल आईफोन का First Look सामने आ गया है। एक YouTube वीडियो में अपकमिंग आईफोन का डिजाइन रिवील हुआ है। साथ ही, फोन के फीचर्स से भी पर्दा हटाया गया है। यह पिछले साल फरवरी में लॉन्च हुए iPhone 16e का अपग्रेड होगा। इस बजट आईफोन में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे, आइए जानते हैं..
iPhone 17e First Look
आईफोन 17e का एक कॉन्सैप्ट डिजाइन वाला वीडियो यूट्यूबर Jon Prosser ने शेयर किया है, जिसमें फोन के डिजाइन के साथ-साथ कलर ऑप्शन की भी झलक देखी जा सकती है। इस आईफोन में पहली बार डायनैमिक आईलैंड का इस्तेमाल किया जा सकता है। वीडियो के मुताबिक, iPhone 16e के नॉच फीचर को एप्पल ने इसमें यूज नहीं किया है। इसके अलावा फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया जाएगा। इस आईफोन में इसके अलावा MagSafe चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट और लैवेंडर कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
YouTube वीडियो के मुताबिक, iPhone 17e के फ्रंट में बेहद पतले बेजल वाला डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, बैक में iPhone 16e की तरह ही सिंगल कैमरा मॉड्यूल यूज किया गय है। इसके साथ LED फ्लैश लाइट दी गई है। इस आईफोन की लेफ्ट साइड में वॉल्यूम कंट्रोल बटन के साथ-साथ एक्शन बटन भी मिलेगा। साथ ही, पावर बटन को दाहिनी साइड में प्लेस किया गया है।
यहां देखें वीडियो:
iPhone 17e के हार्डवेयर की बात करें तो पिछले दिनों आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह A19 Bionic चिपसेट के साथ आ सकता है। पिछले साल सितंबर में आई iPhone 17 सीरीज में यही प्रोसेसर यूज किया गया है। इसके अलावा फोन में 48MP का रियर और 12MP का सेल्फी कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। इसमें कंपनी इन-हाउस C1x चिप का यूज करेगी, जो सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में डायनैमिक आईलेंड फीचर के अलावा और कोई बड़ा अपग्रेड नहीं मिलेगा। iPhone 17e को 599 डॉलर यानी लगभग 57,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह आईफोन 128GB के शुरुआती स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है।
यह भी पढ़ें – सरकारी कर्मचारियों को I4C की नई वॉर्निंग, 8वें वेतन आयोग के नाम पर हो रहा फ्रॉड, जानें कैसे बचें
