Main Hoon: वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नया गाना, गार्डन-गार्डन हुआ सलमान खान के फैंस का दिल


Salman Khan- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE/SALMAN KHAN FILMS MUSIC
बैटल ऑफ गलवान का नया गाना रिलीज

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों इस फिल्म का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज हुआ था, जिसे अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। इस गाने को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब वैलेंटाइन डे के मौके पर मेकर्स ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ का दूसरा गाना रिलीज कर दिया है। मेकर्स ने वैलेंटाइन डे पर प्रशंसकों को एक खास तोहफा देते हुए फिल्म का एक नया रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज किया। चार मिनट और 31 सेकंड के इस गाने में सलमान और चित्रांगदा की ऑन-स्क्रीन प्रेम लव स्टोरी के साथ-साथ एक सैनिक के परिवार के बलिदानों को भी दर्शाया गया है।

बैटल ऑफ गलवान का दूसरा गाना रिलीज

मेकर्स ने हाल ही में ‘बैटल ऑफ गलवान’ का दूसरा गाना ‘मैं हूं’ रिलीज किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा- “इस वैलेंटाइन डे के लिए एक खास गाना आ गया है। श्रेया घोषाल और अयान लाल द्वारा गाया गया ‘मैं हूं’, प्यार के सबसे शुद्ध रूप का जश्न मनाता है। एक ऐसी धुन जो शब्दों के कम पड़ने पर, गहरी भावनाओं को व्यक्त करती है। ‘मैं हूं’ गाना अब रिलीज हो चुका है।’

गाने पर सलमान खान के फैंस का रिएक्शन

मैं हूं ना रिलीज होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस गाने पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कुछ फैंस ने जहां सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री की खूब तारीफ की, वहीं कुछ ने गाने के बोलों की तारीफ की। एक यूट्यूब यूजर ने कमेंट किया, “गाना तुरंत चार्टबस्टर बन गया। खूबसूरत धुन, प्यारा संगीत, बेहतरीन गायन और बेशक सलमान बेहद हैंडसम लग रहे हैं। चित्रा भी उनका बखूबी साथ दे रही हैं। कुल मिलाकर बहुत अच्छा गाना है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “वाह यार, कितना खूबसूरत और सुकून देने वाला संगीत है और बोल भी दिल को छू लेने वाले हैं।” अब तक इस वीडियो को यूट्यूब पर 174 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

श्रेया घोषाल और अयान लाल ने दी आवाज

‘मैं हूं’ गाने में युद्ध के मैदान में एक सैनिक को अपनी पत्नी और बच्चों की याद करते हुए दिखाया गया है। यह गाना सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को भी दर्शाता है, जिसमें शादी की 11वीं सालगिरह मनाते हुए उनके कुछ खूबसूरत पलों को दिखाया गया है। इस रोमांटिक नंबर को श्रेया घोषाल और अयान लाल ने गाया है, और इसका संगीत अयान लाल ने तैयार किया है। गीत के बोल शब्बीर अहमद और अयान लाल ने लिखे हैं।

कब रिलीज होगी बैटल ऑफ गलवान?

सलमान खान की इस वॉर ड्रामा ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। अभिनेत्री ने सुपरस्टार की पत्नी की भूमिका निभाई है। इसका निर्देशन अपूर्वा लखिया ने किया है और इसका निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।

ये भी पढ़ेंः ‘वो गाली दे रहा था’, अक्षय कुमार ने जब भरी पार्टी में शख्स को रसीद दिया चांटा, हुआ बेहोश, एक्टर करने लगे प्रार्थना

रहस्यमयी मौत और सच्ची घटना पर बनी सीरीज, मुर्दाघर से शुरू होती है कहानी, 8.8 है IMDb रेटिंग, आपने देखी क्या?

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *