US-Iran Tension: ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे बड़ी बात होगी, कभी कभी डर जरूरी होता है, ट्रंप ने खामेनेई को फिर दी धमकी


डोनाल्ड ट्रंप और खामेनेई- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO (AFP)
डोनाल्ड ट्रंप और खामेनेई

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में युद्धपोतों की तैनाती बढ़ा दी है जिससे तनाव बढ़ने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुले तौर पर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को धमकी दी है और कहा है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन ही एकमात्र उपाय है। ट्रंप ने ये भी कहा है कि कभी कभी डर भी जरूरी होता है। इस तरह से डोनाल्ड ट्रंप ने साफ संभावना जता दी है कि वो क्या चाहते हैं।

उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में सैनिकों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि तेहरान में सत्ता परिवर्तन “सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है”, क्योंकि उनका प्रशासन सैन्य कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। जब उनसे ईरान के इस्लामी धार्मिक नेतृत्व को सत्ता से हटाने के बारे में पूछा गया, तो ट्रम्प ने कहा, “ऐसा लगता है कि यही सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है।”

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *