लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन वांटेड शूटर्स किए गिरफ्तार


लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन

दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई है। बवाना मुल्क नहर के पास आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक बवाना थाने की टीम ने मुठभेड़ के बाद तीन शूटर्स को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर पर गोली लगी है। दोनों तरफ से चार राउंड गोलियां चलाई गई हैं। 

कारोबारी की हत्या की थी

इन वांटेड बदमाशों ने तीन दिन पहले बवाना इलाके में ही कारोबारी को दौड़ा दौड़ाकर गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लॉरेंस गैंग के रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने ली थी। 

गिरफ्तार शूटर्स से पूछताछ शुरू

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए तीन शूटर्स से पूछताछ की जा रही है। कारोबारी की हत्या किन वजहों से की गई और इसकी सुपारी किसने दी थी? साथ ही दिल्ली-एनसीआर में चल रहे लॉरेंस बिश्नोई गैंग में और कितने लोग शामिल हैं? किन-किन शूटर्स को कौन से टार्गेट दिए गए हैं? पुलिस की टीम इन सभी एंगलों पर पूछताछ कर रही है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *