किन्नरों के गुरु वाहिद अहमद उर्फ सितारा ने इस्लाम छोड़कर अपनाया सनातन धर्म, नया नाम “सीता” मिला


Khandwa, Transgender- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
वाहिद अहमद उर्फ सितारा ने अपनाया सनातन धर्म

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में किन्नरों की गुरु वाहिद अहमद उर्फ सितारा ने इस्लाम धर्म त्याग दिया और सनातन धर्म अपना लिया। उनके इस फैसले की चर्चा पूरे खंडवा में हो रही है। वाहिद को सनातन धर्म अपनाने के बाद नया नाम भी मिला है। अब वह सीता के नाम से जानी जाएंगी।

क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश के खंडवा में किन्नरों की गुरु वाहिद अहमद उर्फ सितारा गुरु ने सनातन धर्म में घर वापसी कर ली है। सितारा पहले वाहिद अहमद थीं, इसके बाद वह किन्नर होकर सितारा गुरु के नाम से पहचानी जाने लगी थीं। 

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर सौम्या सखी ने खंडवा के अतिप्राचीन महादेवगढ़ मंदिर पर विधि–विधान से सितारा गुरु को सनातन धर्म में घर वापसी करने में सहयोग किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महादेवगढ़ मंदिर के पुजारी द्वारा प्रायश्चित हवन करवाकर सितारा गुरु की सनातन धर्म में घर वापसी करवाई गई। 

अब वह सितारा गुरु से सीता बन गई हैं। सितारा गुरु के हिंदू धर्म अपनाने पर कई किन्नर भी महादेवगढ़ पहुंचे और उन्होंने वहां जमकर जश्न मनाया। 

महादेवगढ़ मंदिर के प्रमुख ने क्या बताया?

महादेवगढ़ मंदिर के प्रमुख अशोक पालीवाल ने सितारा गुरु का सनातन धर्म में स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। अशोक पालीवाल ने कहा कि सनातन ही सत्य है और इस बात को अब पूरी दुनिया जान चुकी है। महादेवगढ़ पर भूले–भटके सनातनी अपनी इच्छा से आकर सनातन धर्म स्वीकार कर रहे हैं। यह सदी सनातन की सदी है। आज हमने मुस्लिम किन्नर सितारा गुरु का हिंदू धर्म स्वागत किया है और अब वे सीता के नाम से जानी जाएगी।

हालही में भोपाल से सामने आया था किन्नर जिहाद 

वाहिद अहमद उर्फ सितारा के सनातन अपनाने की खबर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हालही में भोपाल से किन्नर जिहाद का मामला सामने आया था। यहां बड़े पैमाने पर हिंदू किन्नरों ने आरोप लगाया था कि उन्हें जबरदस्ती मुसलमान बनाया जा रहा है और उन्हें गौमांस खिलाकर उनके साथ अत्याचार किए जा रहे हैं। हिंदू किन्नरों का आरोप था कि उन पर जबरन नमाज और कलमा पढ़ने का प्रेशर बनाया जाता है। हिंदू किन्नरों ने एक जगह जमा होकर इस मामले पर प्रदर्शन भी किया था। हिंदू किन्नरों का आरोप था कि भोपाल के किन्नर डेरों में ये धर्मांतरण का खेल चल रहा है। (रिपोर्ट: खंडवा से प्रतीक मिश्रा)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *