
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को पटकनी देने में कामयाबी हासिल कर ली है। इसके साथ ही श्रीलंका ने सुपर 8 में अपनी सीट पक्की कर ली है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऑस्ट्रेलिया को पहले जिम्बब्वे ने पीटा और अब श्रीलंका ने भी बुरी तरह से हराया है। इस बीच चलिए जरा समझते हैं कि वे क्या समीकरण है, जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी सुपर 8 तक का सफर तय कर सकती है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की किस्मत अब अपने हाथ में नहीं है। उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना होगा।
इस वक्त ग्रुप बी में श्रीलंका टॉप की टीम, सभी तीन मैच जीते
सबसे पहले जरा ग्रुप बी की अंक तालिका को समझिए। इस ग्रुप में श्रीलंका की टीम पहले नंबर पर है। टीम ने तीन मैच खेलकर तीनों जीत लिए हैं और उसके छह अंक हो गए हैं। यानी टीम लगातार जीत दर्ज करती चली जा रही है। इसके साथ ही टीम ने सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम के पास अभी एक और मैच बचा हुआ है। जो जीतकर वो पूरे आठ अंक तक हासिल कर सकती है।
जिम्बाब्वे की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज
श्रीलंका के बाद इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे है। जिम्बाब्वे ने अभी तक अपने दो में से दो मैच जीते हैं और उसके पास चार अंक हैं। अब जरा ध्यान से समझिएगा। मंगलवार यानी 17 फरवरी को जिम्बाब्वे की टीम अपने तीसरे मैच के लिए आयरलैंड के खिलाफ उतरेगी। इस मैच को अगर जिम्बाब्वे ने जीत लिया तो उसके छह अंक हो जाएंगे और ऑस्ट्रेलिया का खेल यहीं खत्म हो जाएगा। क्योंकि जिम्बाब्वे के भी छह अंक हो जाएंगे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर अपना आखिरी मैच जीत गई तो भी उसके चार छह अंक नहीं हो पाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया का ओमान से एक मैच बाकी
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस अंक तालिका में नंबर तीन पर है। टीम ने तीन मैच खेल लिए हैं और एक में ही जीत मिली है। यानी उसके पास केवल दो अंक हैं। अब उसका आखिरी मैच ओमान के खिलाफ बाकी है। लेकिन जब तक ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान मैच होगा, तब तक क्या बचेगा, ये देखना होगा। इस बीच अगर मंगलवार का मैच जिम्बाब्वे हार गई और आयरलैंड की टीम जीत गई तो उसके भी दो से चार अंक हो जाएंगे और वो भी अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया के सुपर 8 में जाने के ये हैं समीकरण
अब सवाल ये है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम किस समीकरण से सुपर 8 में जाएगी। पहली बात तो ये है कि जिम्बाब्वे की टीम 17 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में हार जाए। इससे जिम्बाब्वे के चार होंगे और आयरलैंड के भी चार अंक होंगे। यानी सुपर 8 में कोई नहीं जाएगा। इसके बाद जब श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच मैच होगा, उस मैच को भी श्रीलंका जीत जाए। इससे जिम्बाब्वे के चार ही अंक रह जाएंगे। जब ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मैच हो तो ऑस्ट्रेलिया का केवल जीत से काम नहीं बनेगा। उसे दो अंक के साथ साथ बड़ी जीत चाहिए, ताकि उसका नेट रन रेट जिम्बाब्वे से ज्यादा हो जाए। लेकिन अगर जिम्बाब्वे की टीम छोटे अंतर से हारी और ऑस्ट्रेलिया को बड़ी जीत नहीं मिली तो भी जिम्बाब्वे की टीम अगले राउंड में चली जाएगी।
यह भी पढ़ें
IND vs PAK: पाकिस्तान की हार से बौखलाया आसिम मुनीर, मोहसिन नकवी की हो सकती है PCB से छुट्टी
