
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट
India AI Impact Summit का आगाज हो चुका है। इस समिट में दुनियाभर के दिग्गज टेक लीडर्स भारत पहुंचे हैं। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एक बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, “भारत की नई पीढ़ी को AI वाली शिक्षा देना हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने AI इम्पैक्ट समिट आयोजित करके भारत की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित किया, और वे इसमें हिस्सा ले रहे हैं। शिक्षा में AI का इस्तेमाल करके हम अपने छात्रों, स्कूलों और शिक्षकों को कैसे मजबूत बना सकते हैं, यह प्राथमिकता बन गई है।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, “भारतीय युवा अपनी पिछली पीढ़ियों से अलग तरीके से सोच रहे हैं। शिक्षा में AI और AI में शिक्षा एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। मैं हमारे युवाओं से AI का इस्तेमाल करके शिक्षा देने, अपनाने, मजबूत बनाने और ऐसे नए कदम उठाने की अपील करता हूं जो भारत को AI के क्षेत्र में एक अहम ताकत के तौर पर स्थापित करेंगे।”
