
सांकेतिक फोटो
CBSE बोर्ड क्लास 10 और 12वीं की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आएगी। बता दें कि क्लास 10 की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की जाएगी। वहीं, क्लास 12 की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित होनी है। CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित होंगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। स्टूडेंट्स को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्रओं के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
जरूरी गाइडलाइंस
- परीक्षा केंद्र पर स्टूडेंट्स अपने साथ प्रवेश पत्र ले जाना बिलकुल भी न भूलें। एडमिट कार्ड के बिना स्टूडेंट्स को एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें। परीक्षा केंद्र पर लेट आने वाले कैंडिडेट्स को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार अपने घर से परीक्षा सेंटर के लिए समय से निकलें।
- स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्र पर 10 बजे से पहले ही पहुंच जाएं, क्योंकि 10 बजे गेट बंद हो जाएंगे और फिर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षा क्योंकि सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। इससे पहले उम्मीदवारों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। इस दौरान वे ध्यान से अपने प्रश्न पत्र को पढ़ें।
परीक्षा हॉल में क्या लेकर जा सकते हैं?
- सीबीएसई एडमिट कार्ड
- नीला बॉलपॉइंट पेन
- पारदर्शी ज्योमेट्री बॉक्स
- पेंसिल, रबर और शार्पनर
- पारदर्शी पानी की बोतल
- साधारण घड़ी
परीक्षा हॉल में क्या लेकर न जा सकते हैं?
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या कैलकुलेटर
- कोई भी लिखी हुई पर्ची या नोट्स
- ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
बोर्ड ने पेपर लीक और अफवाहों को लेकर भी एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है, ” सीबीएसई का अभिभवकों, छात्रों, विद्यालयों और सभी सांबांधित हितधारकों से विशेषरूप से आग्रह है कि वे सतर्क रहें और अप्रमाणित खबरों/अफवाहों या फर्जी खबरों से गुमराह न हों।”
