ICU में सलमान खान के पिता सलीम खान, 4 डॉक्टर्स की टीम कर रही इलाज, सामने आई हेल्थ अपडेट


salim khan with kids- India TV Hindi
Image Source : SALMAN KHAN INSTAGRAM
अरबाज, अलविरा, सोहेल और सलमान खान के साथ सलीम खान।

जाने-माने स्क्रीनराइटर सलीम खान को 17 फरवरी की सुबह मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हॉस्पिटल में क्यों भर्ती कराया गया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, लेकिन उनके डॉक्टर ने आखिरकार सलीम खान की हेल्थ पर एक बयान दिया है। उन्होंने परिवार की प्राइवेसी का पूरा ख्याल करते हुए बताया कि उनका इलाज 4 अलग-अलग डॉक्टर्स की टीम कर रही हैं। उनके स्वास्थ पर और अधिक अपडेट देने के लिए एक हेल्थ बुलेटिन भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

क्या है इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना?

सलीम खान का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने उनकी स्वास्थ को लेकर अपडेट साझा की है। उन्होंने हालिया बयान में कहा, ‘सभी को नमस्ते! हां, यह सच है कि मिस्टर सलीम खान (मशहूर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता) और जो खुद एक आइकॉन हैं, उन्हें सुबह 8.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के ICU में डॉ. जलील पारकर की देखरेख में भर्ती कराया गया है। उन्हें उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे। इमरजेंसी में इमरजेंसी केयर शुरू की गई और मिस्टर सलीम खान को पहली मंजिल पर इंटेंसिव केयर में शिफ्ट कर दिया गया। डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।’

कब जारी होगा हेल्थ बुलेटिन

सलीम खान की हेल्थ पर और अधिक जानकारी साझा करते हुए डॉक्टर जलील ने कहा, ‘रिश्तेदारों की रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए आज और जानकारी शेयर नहीं की जा रही है। हालांकि, कल सुबह 11 बजे हम रिश्तेदारों की सहमति से और मरीज की गोपनीयता को पूरी तरह बनाए रखते हुए एक प्रेस बुलेटिन देंगे। कृपया हमारा साथ दें। वह स्टेबल हैं लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस के संबंध में उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सादर।’

अस्पताल पहुंचे परिवार के लोग

आज सुबह सलमान खान को लीलावती हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। एक्टर को भारी सिक्योरिटी के साथ हॉस्पिटल से बाहर निकलते देखा गया। वह भीड़ से तेजी से निकले, बाहर इंतजार कर रही मीडिया को देखे बिना और सीधे अपनी गाड़ी की तरफ चले गए। इसके बाद लगातार परिवार के लोग अस्पताल पहुंचते रहे। सलमा खान, हेलेन, अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ और मलाइका-अरबाज़ के बेटे अरहान खान को लीलावती हॉस्पिटल पहुंचते हुए देखा गया। अलवीरा अग्निहोत्री भी हॉस्पिटल पहुंचीं। उनके पति अतुल अग्निहोत्री को भी सुबह अस्पताल के बाहर ही क्लिक किया गया। सलीम खान के दामाद और अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा को भी लीलावती हॉस्पिटल में क्लिक किया गया।

ये भी पढ़ें: सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

जेल से बाहर आने के बाद पहली बार सामने आए राजपाल यादव, बोले- 30 साल से इस इंडस्ट्री में हूं, पूरा देश मेरे साथ

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *