AIIMS के साथ Google की साझेदारी, सुंदर पिचाई ने कहा- AI करेगा रोगियों और डॉक्टरों की मदद


Sunder Pichai, PM Modi- India TV Hindi
Image Source : PTI
सुंदर पिचाई और पीएम मोदी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit में भाग लेने गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई भारत आए हुए हैं। उन्होंने बुधवार 18 फरवरी को पीएम मोदी से मुलाकात की और एआई समिट समेत कुछ तकनीकी विषयों पर चर्चा भी की। सुंदर पिचाई ने एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने से पहले भारत से सबसे बड़े अस्पताल AIIMS के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का फायदा AIIMS में इलाज कराने वाले लाखों रोगियों के साथ-साथ डॉक्टर को भी मिलेगा।

Google और AIIMS की साझेदारी

सुंदर पिचाई ने बताया कि Google और AIIMS के साथ साझेदारी हो रही है, जिसका फायदा रोगियों और इलाज करने वाले डॉक्टरों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि एआई के जरिए रोगियों की रिपोर्ट तैयार की जा सकती है, जो डॉक्टरों को असिस्ट करने का काम करेगा। हालांकि, पिचाई ने बताया कि हम अभी इस तरह के प्रोजेक्ट के शुरुआती स्टेज में हैं। इसी तरह हर सेक्टर में एआई का लाभ मिल सकता है।

पिचाई ने आगे बताया कि AI की मदद से यह पता लग जाएगा कि छात्रों को कैसे पढ़ाई करनी चाहिए या अस्पताल का सिस्टम कैसे काम करना चाहिए? सरकार को किस तरह काम करना चाहिए कि लोगों तक आसानी से मदद की जा सके? ये सब काम AI के जरिए आसान हो जाएंगे। सुंदर पिचाई ने आगे बताया कि हम उस टेक्नोलॉजी के बारे में बता कर रहे हैं, जो नई चीजें तेजी से कर सकता हैं।

पीएम मोदी से मिले पिचाई

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने इससे पहले पीएम मोदी के साथ मुलाकात की, जहां उन्होंने भारत और गूगल के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की। पीएम मोदी ने पिचाई से बात करते हुए कहा कि भारत में एआई तेजी से बढ़ रहा है और गूगल जैसे ग्लोबल टेक प्लेयर्स के साथ मिलकर काम करने से इसके अवसर भारत में और बढ़ेंगे।

वहीं, गूगल सीईओ ने इस मुलाकात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पीएम मोदी से मिलना एक अच्छा अनुभव था। हमने भारत के हेल्थ एग्रीकल्चर और लैंग्वेज सपोर्ट को लेकर दूसरे सेक्टर में AI को इन्फ्यूज करने पर साकारात्मक बात की है। इस समिट में Google ने अपने सालाना इवेंट Google I/O 2026 की तारीखों का भी ऐलान कर दिया। गूगल का यह डेवलपर्स कांफ्रेंस 19 और 20 मई को कैलिफोर्निया में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Galgotias University AI Summit controversy: रोबोटिक डॉग मामले में IT सेक्रेटरी ने एग्जीबिटर्स को दिया सख्त निर्देश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *