
प्रतीकात्मक फोटो।
तेहरानः अमेरिका से चल रहे तनाव के बीच दक्षिणी ईरान में 5.5 तीव्रता के भूकंप ने दहशत फैला दी है। जर्मनी के जीएफजेड अनुसंधान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र सिर्फ 10 किलोमीटर की गहराई में था। अभी तक इससे किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। मगर इसे परमाणु परीक्षण से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
वजह साफ है कि क्षेत्र में तनाव का माहौल है और ईरान रॉकेट परीक्षण कर रहा है। ऐसे में हर भूकंपीय घटना पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
तड़के 3.43 बजे आया भूकंप
जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र जीएफजेड के अनुसार यह भूकंप गुरुवार को जीएमटी 03:43 बजे दक्षिणी ईरान में आया। भूकंप का केंद्र प्रारंभिक रूप से 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जो 27.36 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 52.60 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया था।
