यूपीः मथुरा में डिवाइडर से टकराकर नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, तीन भाइयों समेत 4 लोगों की मौत


हादसे की शिकार हुई कार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
हादसे की शिकार हुई कार

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के मगोर्रा थाना इलाके में एक कार बेकाबू होकर नहर में गिर गई, जिससे चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले लोग महावन थाना इलाके के रहने वाले थे और राजस्थान के डीग में एक शादी में जा रहे थे। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के थे। बताया जा रहा है कि तीनों भाई थे। 

नहर में गिरते ही पानी में डूब गई कार

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद गोवर्धन ड्रेन (नहर) में गिर गई। ड्रेन में पानी अधिक था। पूरी कार पानी में डूब गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर कार सवारों को बचाने के लिए ड्रेन में छलांग लगा दी। करीब पौना घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उनको बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद ट्रैक्टर की मदद से रस्सी डालकर कार को ड्रेन से बाहर निकाला गया। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने देर रात मृतकों के परिजनों से संपर्क किया और हादसे की सूचना दी।

आस-पास के लोगों ने बचाने की पूरी कोशिश की

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि महावन थाना क्षेत्र के गांव बलदेवगढ़ निवासी राहुल, अमित, मोहित अपने एक अन्य दोस्त के साथ बुधवार रात आठ बजे राजस्थान के डींग की ओर जा रहे थे। मगोर्रा थाना क्षेत्र में गांव नगला देविया पर मोड़ के समीप उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर से टकरा कर गोवर्धन ड्रेन में गिर गई। यहां पास में स्थित एक शराब दुकान के सेल्समैन और मकान के कुछ लोगों ने हादसे को देख शोर मचाया। ड्रेन में पानी का बहाव अधिक था। सेल्समैन ने कूदने की कोशिश की, लेकिन बहाव में वह खड़ा नहीं हो सका। इसके बाद वह बाहर आ गया। करीब आधे घंटे में ग्रामीण रस्सी लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस और करीब पौना घंटे की मशक्कत में ग्रामीणों ने कार से चारों को बाहर निकाल लिया।  





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *